डिमार्केशन और कार्रवाई के लिए जेडीए ने पांच टीमों का गठन किया है। इन टीमों में उपायुक्त से लेकर अधिशासी अभियंता, प्रवर्तन अधिकारी, तहसीलदार, सहायक नगर नियोजक, कनिष्ठ अभियंता को शामिल किया गया है। वहीं, जोन सात के उपायुक्त हेमंत कुमार और प्रवर्तन शाखा के उप नियंत्रक-तृतीय रामअवतार ताखर को पर्यवेक्षक बनाया गया है।