गोनेर रोड पर नारायण एन्क्लेव, जामडोली के बल्लूपुरा में शुभ एन्क्लेव में भूखंड बेेचे जा रहे हैं। जबकि, यहां पर पहले फार्म हाउस हुआ करते थे। पालड़ी मीणा में नवीन एन्क्लेव-2 में तो भूखंडों का बेचान हो रहा है। यहां डुप्लेक्स बनते दिखे। कानोता में सुमन सिटी, बुढ़थल में कल्याण कुंज, बगराना में बालाजी नगर, बल्लूपुरा में राजाकुंज नाम से अवैध कॉलोनी सृजित की जा रही है। ये सभी इकोलॉजिकल जोन में हैं। अवैध रूप से सृजित की जा रही हैं।