राज्य की शहरी सरकारों ने नगरीय विकास कर (यूडी टैक्स) वसूलने के नाम पर पिछले दो माह से खूब मनमानी हो रही है। भले ही मकान या दुकान किसी ने पांच या सात वर्ष पहले ही बनाई हो, लेकिन वसूली के नोटिस वर्ष 2007 से थमाए जा रहे हैं। मकान या प्रतिष्ठान सील होने के डर से कई लोगों ने तो वर्ष 2007 से यूडी टैक्स जमा करवा दिया। अब बाकी पैसा कब मिलेगा, कोई बताने के लिए तैयार नहीं है। शहरी सरकारें की इस मनमानी से आम जन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।