Jaipur serial bomb blasts case: जयपुर में 13 मई 2008 को हुए सीरीयल बम ब्लास्ट की 15वीं बरसी पर शनिवार को भाजपा की ओर से सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक जयपुर शहर की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के वार्डो में धरना—प्रदर्शन किया जाएगा।
जयपुर। जयपुर में 13 मई 2008 को हुए सीरीयल बम ब्लास्ट की 15वीं बरसी पर शनिवार को भाजपा की ओर से सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक जयपुर शहर की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के वार्डो में धरना—प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भाजपा नेता व कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।
भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक पंकज जोशी ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और पूर्व विधायक सुरेंद्र पारीक हवामहल विधानसभा क्षेत्र, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ व पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता किशनपोल, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर व विधायक कालीचरण सर्राफ मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित धरना—प्रदर्शन में शामिल होंगे।
उन्होने बताया कि उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया आमेर, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अल्का सिंह गुर्जर और पूर्व विधायक कैलाश वर्मा बगरू, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी व प्रदेश मंत्री अशोक सैनी सिविल लाईन्स, जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, विधायक अशोक लोहाटी और पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र भार्गव सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में शामिल होंगे।
ये यहां रहेंगे मौजूद
इनके अलावा विधायक नरपत सिंह राजवी और प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा विधाधर नगर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अजयपाल सिंह और पूर्व मंत्री कन्हैयालाल मीणा आदर्श नगर और पूर्व विधायक राजपाल सिंह शेखावत, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगडी झोटवाडा विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित धरना—प्रदर्शन और हनुमान चालीसा पाठ में मौजूद रहेंगे।