8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

जयपुर से अयोध्या के लिए आज से रोडवेज बस शुरू, यहां जानें किराया और टाइमिंग समेत सब कुछ

Jaipur To Ayodhya Roadways Bus : अब राजस्थान से अयोध्या जाने वाले रामभक्तों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजस्थान के सात संभाग मुख्यालयों से अयोध्या धाम के लिए बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

Google source verification

जयपुर

image

Supriya Rani

Feb 15, 2024

जयपुर : अब राजस्थान से अयोध्या जाने वाले रामभक्तों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजस्थान के सात संभाग मुख्यालयों से अयोध्या धाम के लिए बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस दौरान परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी मौजुद रहे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि रामलला के दर्शन सभी करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामजी से बड़ा कोई नहीं है मैं योगी जी को धन्यवाद दूंगा कि आपने बड़ी अच्छी व्यवस्था की है।

 

 

 

 

 


राज्य सरकार की ओर से रामलला के दर्शन करने के लिए यह निर्णय लिया गया था। प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालयों से सीधे बस अयोध्या के लिए संचालन करने का निर्णय लिया गया था। आज तकरीबन 1 बजे रोडवेज बसों को अयोध्या के लिए रवाना किया गया। जयपुर से अयोध्या रोडवेज बस की सौगात मिलने पर लोगों की खुशी थमने का नाम नहीं ले रही थी। राम मंदिर में दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार देखने को मिली।

 

 

 

 


अयोध्या के लिए राजस्थान रोडवेज की बसों में वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन टिकट बुक भी कर सकते है। रोडवेज प्रशासन ने बसों के सुगम संचालन के लिए केन्द्रीय नियंत्रण कक्ष के नंबर भी जारी किए हैं। रोडवेज के मोबाइल नंबर 9549456745 पर यात्री इन बसों के संचालन को लेकर जानकारी ले सकेंग

 

 

 

 


जयपुर से रोज दोपहर 1:15 बजे बस अयोध्या जाएगी जिसका किराया 1079 रुपए होगा। वहीं अजमेर से सुबह 8:25 बजे बस रवाना होगा जिसका किराया 1201 रुपए रखा गया है। इसके अलावा उदयपुर से सुबह 7:35 बजे निकलेगी जिसका किराया 1480 रुपए और भरतपुर से रोज सुबह 9 बजे बस जाएगी जिसका किराया 836 रुपए होगा। वहीं जोधपुर से दोपहर 12:35 बजे बस जाएगी जिसका किराया 1407 रुपए, बीकानेर से सुबह 7:50 बजे और किराया 1417 रुपए देना होगा।

 

यह भी पढ़ें : 16 फरवरी भारत बंद से पहले राजस्थान का यह बॉर्डर हुआ सील, किसान ही नहीं यात्रीगण-दिहाड़ी मजदूरों की भी बढ़ी परेशानी