
हवाई संकट से जयपुर टूरिज्म प्रभावित, पत्रिका फोटो
Tourist season slows down: जयपुर। दिसंबर में जयपुर का पर्यटन हर साल जहां विदेशी–देशी पर्यटकों की भीड़, होटल्स की फुल बुकिंग और स्मारकों की रौनक से चमकता है, वहीं इस बार हवाई यात्रा संकट ने पूरे सीजन की रफ्तार पर ब्रेक लगाया है। महीने के शुरुआती दिनों में लगे झटके ने पूरे दिसंबर के पर्यटक फ्लो को तो बिगाड़ा ही है, जनवरी की संभावनाओं के भी पर कतरे हैं।
क्रिसमस और न्यू ईयर की चहल-पहल फीकी पड़ती दिख रही है। फ्लाइट कैंसिलेशन और अनिश्चित शेड्यूल ने होटल बुकिंग से लेकर टैक्सी, गाइड, ट्रैवल एजेंसियों और स्मारकों तक, हर सेक्टर को झटका दिया है। कारोबारियों का अनुमान है कि इस दिसंबर में पर्यटन गतिविधियों को करीब 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान झेलना पड़ सकता है।
दिसंबर महीने के शुरुआत में हवाई यात्रा पर आए संकट ने पर्यटन कारोबार को बड़ा झटका दिया है। फ्लाइट की अनिश्चितता के कारण क्रिसमस और न्यू ईयर की बुकिंग 20 प्रतिशत तक कैंसिल हो गई हैं। जयपुर में पर्यटन कारोबार से जुड़े लोग दिसंबर महीने को 25 दिसंबर को क्रिसमस व 31 दिसंबर को न्यू ईयर सेलिब्रेशन के हिसाब से पर्यटन का पीक सीजन मानते हैं और 200 से 300 करोड़ के कारोबार की उम्मीद करते हैं। महीने के आखिर में सुधार की आस है।
पत्रिका की पड़ताल में सामने आया कि पर्यटन के लिहाजा से नवंबर का महीना बेहतर रहा, आमेर महल देखने 2 लाख 53 हजार, हवामहल में 1 लाख 78 हजार, नाहरगढ़ में 1 लाख 22 हजार से ज्यादा पर्यटन आए। लेकिन दिसंबर महीने में स्मारकों पर पर्यटकों की संख्या उतनी नहीं दिख रही है। प्रतिदिन की संख्या को देखें तो आमेर महल में 12 दिसंबर तक 92 हजार, हवामहल 60 हजार, अल्बर्ट हॉल व जंतर-मंतर जैसे प्रमुख स्मारकों पर पर्यटक उतनी संख्या में नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि, पुरातत्व विभाग के अधिकारी पर्यटकों की संख्या अच्छी खासी बता रहे हैं।
एक पर्यटक अगर जयपुर आता है तो 32 लोगों को रोजगार मिलता है। रोजगार का सबसे ज्यादा फायदा युवाओं को मिलता है। युवाओं को होटल्स में हाउस कीपिंग, हाउस अटैंडेंट, रेस्टोरेंट,टैक्सी सेवा, गाइड के तौर पर व अन्य गतिविधियों से पर्यटन सीजन में हाथों हाथ रोजगार मिलता है।
पर्यटन कारोबारियों से हवाई यात्रा संकट और क्रिसमस और न्यू ईयर की होटलों में तैयारियों को लेकर बात की तो मायूसी साफ नजर आई। हवाई यात्रा में अनिश्चिता के कारण बुकिंग निरस्त हुई हैं और बुकिंग की राशि लौटाई गई है। कारोबारियों का कहना था कि अब कुछ हालात सुधरने हैं लेकिन हवाई यात्रा संकट का असर पूरे दिसंबर तक रहेगा।
दिसंबर का महीना क्रिसमस व न्यू ईयर के हिसाब से पर्यटन का पीक महीना माना जाता है और पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों से अच्छा कारोबार होता है। लेकिन इस दिसंबर की शुरुआत में हवाई यात्रा संकट आने से इसका असर पूरे दिसंबर तक रहेगा। क्रिसमस और न्यू ईयर के की गई होटल्स की 20 प्रतिशत तक की बुकिंग निरस्त हुई हैं। दिसंबर में पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों से 100 करोड़ के नुकसान की आशंका है। हांलाकि बीते एक सप्ताह से स्थति में सुधार आया है।
रण विजय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, होटल फैडरेशन ऑफ राजस्थान
Updated on:
14 Dec 2025 01:10 pm
Published on:
14 Dec 2025 09:35 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
