
खुशखबरी : जयपुर की प्रसिद्ध हाथी सवारी अब आमेर के साथ नाहरगढ़ में भी, पर्यटकों को आएगा डबल मजा
देवेंद्र सिंह राठौड़ / जयपुर. नाहरगढ़ जैविक उद्यान ( Naharagarh Biological Park ) में लॉयन सफारी के बाद अब सैलानी ( Tourist ) हाथी की सवारी ( elephant riding ) का भी लुत्फ उठा सकेंगे। ऐसी सौगात देने वाला यह राज्य का पहला जैविक उद्यान है। वन विभाग ने सैलानियों को लुभाने के लिए हाल ही हाथी सफारी की शुरूआत की है, फिलहाल ट्रायल प्रक्रिया चल रही है। यहां चार-पांच जब नवरात्र के दौरान आमेर में हाथी की सवारी बंद हो जाती तो यहां शुरू कर देते थे। लेकिन कुछ समय से यह बंद थी। नाहरगढ़ लॉयन सफारी के बाद अब हाथी सफारी की सौगात देने वाला राज्य का पहला जैविक उद्यान बनने जा रहा है।
फिलहाल ट्रायल प्रक्रिया
कुछेक महीनों पूर्व वन विभाग ने इसे शुरू करने पर मंथन किया। जिस पर अब इसे शुरू किया जा रहा है। फिलहाल ट्रायल प्रक्रिया ही चल रही है। इस सप्ताह के अंत तक सैलानी हाथी की सवारी करते नजर आएंगे। एसीएफ जगदीश गुप्ता ने बताया कि पार्क के बाहरी हिस्से में सुबह साढ़े आठ बजे से ग्यारह बजे और दोपहर में साढ़े तीन बजे से शाम पांच बजे तक सफारी करवाई जाएगी। इसमें 2 सैलानियों को आधा घंटे तक सफारी करवाई जाएगी। जिसमें उनके साढ़े तीन हजार रुपए का चार्ज वसूला जाएगा। बता दें, यहां लॉयन सफारी भी है। जिसमें सैलानी तीन लॉयन त्रिपुर, तेजस और तारा की अठखेलियों से रूबरू होते है।
शुरू होगा एग्जोटिक पार्क
इधर एग्जोटिक पार्क भी शुरू होने की कगार पर है। इसमें निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इंतजार हैं तो केवल तापमान में राहत का। इस पार्क में सैलानी गाड़ी में बैठकर घूम सकेंगे। इसमें खुद जंगल में जानवर घूमते नजर आएंगे। यहां के लिए इस महीने के अंत तक दिल्ली चिडिय़ाघर से एक दरयाई घोड़े का जोड़ा लाया जाएगा। इसके अलावा जैविक उद्यान के लिए जोधपुर से एक शेर-शेरनी और गुजरात जूनागढ़ से एक मादा शेरनी लायीं जाएगी।
Published on:
04 Jul 2019 02:13 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
