6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan SI Exam 2025 : राजस्थान में एसआइ परीक्षा का आज दूसरा दिन, नकल करने वालों की खैर नहीं

Rajasthan SI Exam 2025 : राजस्थान लोक सेवा आयोग की उप निरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर प्रतियोगी 2025 का आज दूसरा दिन है। यह परीक्षा प्रदेश के 41 शहरों में 1174 केंद्र पर हो रही है। अभ्यर्थी 1015 पदों के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Rajasthan SI Exam 2025 Today is second day RPSC No mercy for those who copy
Play video

अजमेर में रविवार को सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की पहली पारी में एक केन्द्र में अभ्यर्थियों की कान की जांच करते पुलिस के जवान। फोटो पत्रिका

Rajasthan SI Exam 2025 : राजस्थान लोक सेवा आयोग की उप निरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर प्रतियोगी 2025 का आज दूसरा दिन है। यह परीक्षा प्रदेश के 41 शहरों में 1174 केंद्र पर हो रही है। भर्ती 1015 पदों के लिए है। परीक्षा के तय कार्यक्रम अनुसार, सोमवार (6 अप्रेल) को द्वितीय चरण की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें भी दो सत्र होंगे। प्रातः 11 से 1 बजे तक सामान्य हिंदी और दोपहर 3 से 5 बजे तक सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान का पेपर होगा। आयोग ने सभी केंद्र प्रभारियों को सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए हैं ताकि आगामी चरण भी निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूर्ण हो सके।

उप निरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर प्रतियोगी परीक्षा-2025 के प्रथम चरण का आयोजन रविवार को प्रदेश के 26 जिलों में शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हुआ। प्रथम चरण की परीक्षा के लिए कुल 3,85,020 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से प्रथम सत्र (सामान्य हिंदी) की परीक्षा में 2,32,470 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि द्वितीय सत्र (सामान्य ज्ञान) में 2,30,863 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

नए बने जिलों में उपस्थिति का ग्राफ अच्छा रहा।

आरपीएससी की सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा में रविवार को छोटे जिलों में उपस्थिति अच्छी रही। पुराने जिलों के साथ नए बने ब्यावर, डीडवाना कुचामन, काटपुतली बहरोड़ में उपस्थिति का ग्राफ अच्छा रहा। उदयपुर, जयपुर और जोधपुर जिलों में अभ्यिर्थियों की संख्या अन्य जिलों से काफी अच्छी रही।

जिलेवार उपस्थिति-अनुपस्थिति

हिंदी विषय

अजमेर-10993 उपस्थित, 9207 अनुपस्थित (54.42 प्रतिशत), बूंदी-4541 उपस्थित, 1835 अनुपस्थित (71.22 प्रतिशत), अलवर-10782 उपस्थित, 7104 अनुपस्थित (60.28 प्रतिशत) बांसवाड़ा-5029 उपस्थित, 2076 अनुपस्थित (70.78 प्रतिशत), ब्यावर-2294 उपस्थित, 1068 अनुपस्थित (68.23), भरतपुर 13650-उपस्थित 7408 अनुपस्थित (64.82), भीलवाड़ा- 5290 उपस्थित, 2374 अनुपस्थित (69.02), बीकानेर-9278उपस्थित, 6139 अनुपस्थित (60.18),चूरू- 5045 उपस्थित, 3875अनुपस्थित (56.56), दौसा- 5569 उपस्थित, 3249 अनुपस्थित (63.15), धौलपुर-उपस्थित-3055 अनुपस्थित-1372 (69.01), डीडवाना-कुचामन-5795 उपस्थित, 3551अनुपस्थित (62.01), डूंगरपुर-4761 उपस्थित, 2047 अनुपस्थित (69.93), हनुमानगढ़-7227 उपस्थित, 4487अनुपस्थित (61.70), जयपुर-41915 उपस्थित, 32940 अनुपस्थित (55.99), झुंझुनूं- 8426 उपस्थित, 6720 अनुपस्थित (55.63), जोधपुर-21767 उपस्थित, 13716 अनुपस्थित (61.34), कोटा-11878 उपस्थित, 6719 अनुपस्थित (63.87), कोटपूतली-बहरोड़-4827 उपस्थित, 2969 अनुपस्थित (61.92), नागौर-3254 उपस्थित, 2194 अनुपस्थित (59.73), पाली-3808 उपस्थित, 1951 अनुपस्थित (66.12),सवाईमाधोपुर- 5346 उपस्थित, 3125 अनुपस्थित (63.11), सीकर-7007 उपस्थित, 4988 अनुपस्थित (58,42),श्रीगंगानगर- 6200 उपस्थित, 3571अनुपस्थित (63.45), टोंक-6392 उपस्थित, 3049 अनुपस्थित (67.70), उदयपुर-18223 उपस्थित, 14934 अनुपस्थित (54.96)।

जनरल नॉलेज-जनरल साइंस विषय

अजमेर-10929 उपस्थित, 9271 अनुपस्थित (54.10 प्रतिशत), बूंदी-4519 उपस्थित, 1857 अनुपस्थित (70.88 प्रतिशत), अलवर-10706 उपस्थित, 7180 अनुपस्थित (59.86 प्रतिशत) बांसवाड़ा-5003 उपस्थित, 2102 अनुपस्थित (70.42 प्रतिशत), ब्यावर-2265 उपस्थित, 1097 अनुपस्थित (67.37), भरतपुर 13559-उपस्थित 7499 अनुपस्थित (64.39), भीलवाड़ा- 5259 उपस्थित, 2405 अनुपस्थित (68.62), बीकानेर-9204 उपस्थित, 6213 अनुपस्थित (59.70),चूरू- 5021 उपस्थित, 3899 अनुपस्थित (56.29), दौसा- 5524 उपस्थित 3294 अनुपस्थित (62.24), धौलपुर-उपस्थित-3050 अनुपस्थित-1377 (68.90), डीडवाना-कुचामन-5770 उपस्थित, 3576 अनुपस्थित (61.74), डूंगरपुर-4742 उपस्थित, 2066 अनुपस्थित (69.65), हनुमानगढ़-7204 उपस्थित, 4510 अनुपस्थित (61.50), जयपुर-41543 उपस्थित, 33312 अनुपस्थित (55.50), झुंझुनूं- 8339 उपस्थित, 6807 अनुपस्थित (55.06), जोधपुर-21499 उपस्थित, 13984 अनुपस्थित (60.59), कोटा-11965 उपस्थित, 6632 अनुपस्थित (64.34), कोटपूतली-बहरोड़-4807 उपस्थित, 2989 अनुपस्थित (61.66), नागौर-3235 उपस्थित, 2213 अनुपस्थित (59.38), पाली-3781 उपस्थित, 1978 अनुपस्थित (65.65),सवाईमाधोपुर- 5306 उपस्थित, 3165 अनुपस्थित (62.64), सीकर-6968 उपस्थित, 5027 अनुपस्थित (58.09),श्रीगंगानगर- 6172 उपस्थित, 3599 अनुपस्थित (63.17), टोंक-6368 उपस्थित, 3073 अनुपस्थित (67.45), उदयपुर-18125 उपस्थित, 15032 अनुपस्थित (54.66)।