जयपुर

Jaipur: सचिवालय में कार्यरत यूडीसी ससुराल में फंदे से झूला, घटना से मची सनसनी

जयपुर जिले के जोबनेर थाना इलाके में शासन सचिवालय में कार्यरत एक यूडीसी ने ससुराल में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

less than 1 minute read
Aug 06, 2025

जयपुर जिले के जोबनेर थाना इलाके में शासन सचिवालय में कार्यरत एक यूडीसी ने ससुराल में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। सुबह घटना की सूचना मिलने पर कस्बे में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और अस्पताल की मोर्चरी के लिए रवाना किया।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Crime: वारदात के लिए छुट्टी लेकर लखनऊ से जयपुर आया रेलवे टेक्नीशियन, किराए पर लिया मकान, फिर युवक को हनीट्रैप में फंसाया

ससुराल से खाटुश्यामजी घुमने गए

जोबनेर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर में ब्रह्मपुरी क्षेत्र में निवासी राजेंद्र शर्मा शासन सचिवालय में कार्यरत थे। थाना इलाके के भैंसावा कस्बे में स्थित अपने ससुराल कल शाम को पहुंचे थे। जहां से परिवार के कुछ सदस्यों के साथ शाम को खाटूश्यामजी रवाना हो गए। खाटूश्यामजी से देर रात वापस भैंसावा आ गए।

ससुराल में तौलिए से लगाया फंदा

राजेंद्र शर्मा ने देर रात ससुराल में ही अज्ञात कारणों के चलते तौलिए से गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह फंदे पर शव लटका देखकर कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आज पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपेगी।

ये भी पढ़ें

सिंधी कैंप जैसी भीड़ वाली जगह पर चेन तोड़ी, बस में चढ़ती महिला के गले पर पेचकस लगाकर महिला स्नेचर ने की वारदात

Published on:
06 Aug 2025 03:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर