चार अगस्त को महवा, दौसा निवासी देवेंद्र सैनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि तीन अगस्त को उसके भाई शैलेन्द्र सैनी के मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसमें कहा गया कि तुम्हारे भाई को पकड़ रखा है। उसने एक लड़की से बलात्कार किया है। अगर उसे बचाना है तो आठ लाख रुपए लेकर आओ, वरना जान से मार देंगे और झूठे मुकदमे में फंसा देंगे।