24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में दो दिन बाद भी पेयजल का इंतजार…

Bisalpur Project जयपुर। राजधानी में चारदीवारी सहित अन्य क्षेत्रों में 2 दिन बाद सोमवार सुबह भी पानी आपूर्ति सुचारू नहीं पाई। शहर में आज सुबह की पेयजल सप्लाई एक से 2 घंटे देरी से हो पाई। कुछ जगहों पर लोग पानी का इंतजार करते रहे। Water supply department jaipur जलदाय विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि पेयजल लाइन खाली होने से घरो तक पानी पहुंचने में देरी हुई।

2 min read
Google source verification
जयपुर में दो दिन बाद भी पेयजल का इंतजार...

जयपुर में दो दिन बाद भी पेयजल का इंतजार...

Bisalpur Project जयपुर। राजधानी में चारदीवारी सहित अन्य क्षेत्रों में 2 दिन बाद सोमवार सुबह भी पानी आपूर्ति सुचारू नहीं पाई। शहर में आज सुबह की पेयजल सप्लाई एक से 2 घंटे देरी से हो पाई। कुछ जगहों पर लोग पानी का इंतजार करते रहे। Water supply department jaipur जलदाय विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि पेयजल लाइन खाली होने से घरो तक पानी पहुंचने में देरी हुई। अब सुबह 11 बजे बाद की पेयजल आपूर्ति सुचारू होने की उम्मीद बताई जा रही है।

दरअसल बीसलपुर परियोजना में रखरखाव व मरम्मत के काम के चलते जयपुर में 4 फरवरी को शाम 4 बजे से परकोटे सहित शहर में 24 घंटे का शटडाउन लिया गया, लेकिन सोमवार सुबह तक भी पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रोजेक्ट शुभांसु दीक्षित का कहना है कि बीसलपुर परियोजना में रखरखाव व मरम्मत के काम के चलते पूरी पाइप लाइन खाली हो गई थी, जिसको भरने के बाद घरों में पानी पहुंचा। परकोटे में एक घंटे देरी से पानी पहुँचा। वहीं अंतिम छोर वीकेआई में पानी पहुंचाने में देरी हुई। आज सुबह 11 बजे से पूरे क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।

जलदाय विभाग के अफसरों का कहना है कि चारदीवारी सहित कई क्षेत्रों में शटडाउन के दौरान भी नलकूपों से पेयजल आपूर्ति की गई। इसके चलते शहर के परकोटा क्षेत्र में रविवार दोपहर 12 बजे बाद ही पेयजल आपूर्ति सुचारू होने की बात कही गई। अब विभाग के अफसरों का कहना है कि आज सुबह 11 बजे बाद से ही शहर में पेयजल आपूर्ति नियमित हो पाएगी।

अतिरिक्त मुख्य अभियंता मनीष बेनीवाल के अनुसार बीसलपुर ट्रांसमिशन व्यवस्था एवं शहर में अन्य कार्यों के रखरखाव के लिए जलदाय विभाग की ओर से 4 फरवरी को शाम 4 बजे से 24 घंटे का डाउन लिया गया, लेकिन शहर के मालवीय नगर, जगतपुरा, सोडाला, सिविल लाइन , खातीपुरा, वैशाली नगर , पोल्ट्री फार्म जामडोली, जयसिंह पुरा खोर , विद्याधर नगर, मुरलीपुरा, करधनी, नांगल जैसा बोहरा क्षेत्रों में शनिवार को पानी आपूर्ति की गई। जबकि परकोटा क्षेत्र में नलकूपों से पानी की आपूर्ति की गई। जिन क्षेत्रों में शनिवार को पेयजल आपूर्ति की गई, उन क्षेत्रों में 24 घंटे डाउन का प्रभाव रखते हुए रविवार को सुबह की सप्लाई नहीं हुई।