9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Jaipur Weather : तीन दिन बूंदाबांदी के बाद आज गुलाबी नगर में कड़क धूप ​खिली, मौसम सुहाना

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में मौसम सामान्य नजर आया। आज सवेरे जयपुर में तेज धूप ​खिली, इससे लोगों को गर्माहट महसूस हुई। वहीं धीमी गति से चल रही हवा से मौसम सुहाना भी नजर आया।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jun 06, 2025

– राजधानी जयपुर में अभी रहेगा विक्षोभ का असर

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में मौसम सामान्य नजर आया। आज सवेरे जयपुर में तेज धूप ​खिली, इससे लोगों को गर्माहट महसूस हुई। वहीं धीमी गति से चल रही हवा से मौसम सुहाना भी नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के पूर्वी जिले भरतपुर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में पारा आज 36 डिग्री रहने की संभावना है। भरतपुर में आज बादल छाए हैं व बारिश संभव है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो अ​धिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर में भी आज बारिश का दौर जारी रहेगा। दौसा जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 37 ​डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 34 ​डिग्री रहने की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में तापमान आज 42 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन का अ​धिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में न्यूनतम तापमान आज 29 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 40 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में विक्षोभ का असर समाप्त हो रहा है। एक बार फिर से तेज गर्मी का दौर शुरू होगा।