– गुलाबी नगर में फिर बदला मौसम का मिजाज
जयपुर। राजधानी जयपुर में आज सवेरे मौसम का मिजाज फिर बदला हुआ नजर आया। धूप-छांव रहने से मौसम में गर्माहट बढ़ी। साथ ही लोग पसीने से भी तरबतर नजर आए। आज सवेरे आसमान में धूप खिली। वहीं बीच-बीच में बादल भी आ जा रहे थे। आज प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। वहीं मेवाड़ में भी कुछ जिलों में भारी से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर और अलवर में आज कुछ स्थानों पर बारिश् हो सकती है। दौसा जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर में आज न्यूतनम तापमान 23 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 27 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज बारिश की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 31 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अधिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज छितराई बारिश का योग है। अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर मूसलाधार से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।