7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaipur News: जयपुर की बदलेगी सीमा तो कांग्रेस करेगी विरोध, जानें पूरा मामला

जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष आर.आर. तिवाड़ी ने हैरिटेज और ग्रेटर नगर निगम के एकीकरण को लेकर राज्य सरकार को चेतावनी दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर की हैरिटेज और ग्रेटर नगर निगम के एकीकरण को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार को चेतावनी दी है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष आर.आर. तिवाड़ी ने कहा कि यदि दोनों निगमों को एक किया गया और वार्डों की संख्या कम की गई, तो कांग्रेस सडक़ों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने जनता को बेहतर सुविधाएं और अधिक जनप्रतिनिधि देने के लिए दो निगम बनाए थे और किसी भी निर्णय से पहले सरकार को जनता की सुविधाओं का ध्यान रखना चाहिए।

प्रदेश में जयपुर, जोधपुर और कोटा में तीन की जगह छह बोर्ड बनने के समय भाजपा का इसके पीछे तर्क था कि अपने वोटबैंक के हिसाब से कांग्रेस ने परिसीमन किया ताकि शहरी क्षेत्रों में वो काबिज हो सके। जबकि कांग्रेस का कहना था कि क्षेत्रफल बढ़ने की वजह से एक नगर निगम से शहर का विकास नहीं हो सकता। मगर भाजपा ने इसे षड्यंत्र बताया था।

साल 2020 में कांग्रेस ने 91 से किए थे 250 वार्ड

बतातें चलें कि जयपुर में सरकार ने साल 2020 में वार्डों की संख्या 91 से बढ़ाकर 150 कर दी थी। शहरी निकाय के चुनाव नजदीक आते ही स्थगित करते हुए जयपुर में हैरिटेज और ग्रेटर के नाम से दो नगर निगम का गठन करते हुए वार्डों की संख्या को 250 कर दिया। इसमें ग्रेटर में 150 और हैरिटेज में वार्डों की संख्या 100 रखी गई। इस विभाजन के बाद पहली बाद जयपुर में कांग्रेस का बोर्ड बना था।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के इन जिलों की बदलेगी सीमा! कई पंचायतें होंगी नगर निगम में शामिल