27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान की ये महिला PM मोदी की बनना चाहती है दुल्हनिया, महीने भर से जंतर-मंतर पर दे रही धरना

आपको ये बात जानकर काफी अजीब लगेगा, लेकिन ये सच है। महिला अपनी अनूठी मांग को लेकर पिछले 44 दिनों से धरने पर बैठी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Punit Kumar

•

Updated: 7 Oct 2017, 5:05 PM IST

women want to marry with pm modi

अगर किसी लड़की से उसके जीवन साथी के बारे में पूछा जाए तो उसका जवाब या तो कोई बड़ा एक्टर होता है, या फिर कोई बड़ा कारोबारी का नाम लेती है। लेकिन यहां मामला तोड़ा अलग है। क्योंकि राजस्थान की रहने वाली यह महिला पिछले एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर इसलिए धरने पर बैठी है, क्योंकि उसे कोई एक्टर या किसी बड़े डॉक्टर से बल्कि इस देश के प्रधानमंत्री से शादी करनी है। आपको ये बात जानकर काफी अजीब लगेगा। लेकिन ये सच है। जिस जंतर-मंतर को पूरा देश प्रर्दशन और धरना के लिए जानता है, उसी जगह पर ये महिला अपनी अनूठी मांग को लेकर पिछले 44 दिनों से धरने पर बैठी है।

दरअसल, 40 साल की ओम शांति शर्मा जो जयपुर की रहने वाली है। और उसकी ख्वाहिश है कि वो पीएम नरेंद्र मोदी से शादी करे। इसलिए वो यहां धरना दे रही है। इतना ही नहीं वो यहां फुटपाथ पर सोती है और यही अपनी दिन भी काटती है। अपने जिद पर अड़ी ओम शांति शर्मा पिछले 8 सिंतबर से अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठी है। जबकि इस दौरान महिला ने लोगों को यह भी संकेत दिया है कि उसकी मानसिक स्थिति बिलकुल ठीक है। और वो अपने मनमुताबिक पीएम मोदी से शादी से शादी रचाना चाहती है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला की शादी हो चुकी है, हालांकि उसकी शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी। तो वहीं महिला का कहना है कि उसके साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है, जो खुद उसके पति ने दिया है। जब साल 1989 में शादी रचाने के एक बाद उसे हमेशा के लिए छोड़ दिया। और इस वेदना को केवल पीएम ही समझ सकते हैं। क्योंकि उनका व्यवहार गरीबों और पीड़ितो के काफी अच्छा है। इसलिए वो उनसे शादी कर उनकी सेवा करना चाहती है।

जबकि 40 वर्षीय महिला का कहना है कि उसकी मन की इच्छा है कि एक बार पीएम मोदी उनसे मिलें। उसका कहना कि अगर अदालत उसे यहां रहकर धरने की अनुमति नहीं देती है, तो फिर वो पीएम मोदी के लिए भूख हड़ताल भी करेगी। सबसे दिलचस्प बात कि महिला का कहना है कि वह पीएम मोदी से शादी करने के लिए कई रिश्तों को ठुकरा चुकी है। और अगर पीएम से उसकी शादी होती है तो वह दहेज में बतौर पुस्तों की जमीन और 2 करोड़ रुपए भी देगी।

भले ही यह अपने आप में अब तक का सबसे अजीब और अनूठा मामला हो, लेकिन जयपुर से आई ओम शांति शर्मा इसी चाहत को पूरा करने के लिए देश की राजधानी दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर पिछले 8 सितंबर से धरने पर बैठी है।