21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JAIPUR : मानसरोवर में बनेगा वेदना निवारण केंद्र

मानसरोवर के मध्यम मार्ग पर विश्व स्तरीय वेदमाता गायत्री वेदना निवारण केंद्र (World class pain relief center) बनेगा। इसका शनिवार को भूमि पूजन एवं शिलान्यास (foundation stone) किया गया। इस मौके पर जयपुर में करीब 251 घरों में गायत्री यज्ञ हुआ। 3000 वर्गमीटर क्षेत्र में बनने वाले बहुमंजिला केंद्र में नशा मुक्ति केंद्र (Drug de-addiction center) मुख्य रूप से संचालित होगी। इसके अलावा गरीब बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय बनेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
JAIPUR : मानसरोवर में बनेगा विश्व स्तरीय वेदना निवारण केंद्र

JAIPUR : मानसरोवर में बनेगा विश्व स्तरीय वेदना निवारण केंद्र

मानसरोवर में बनेगा वेदना निवारण केंद्र
- 3000 वर्गमीटर क्षेत्र में भूतल के अलावा तीन मंजिला होगा केंद्र
- 251 घरों में हुआ गायत्री यज्ञ

जयपुर। मानसरोवर के मध्यम मार्ग पर वेदमाता गायत्री वेदना निवारण केंद्र (World class pain relief center) बनेगा। इसका शनिवार को भूमि पूजन एवं शिलान्यास (foundation stone) किया गया। 3000 वर्गमीटर क्षेत्र में बनने वाले बहुमंजिला केंद्र में नशा मुक्ति केंद्र (Drug de-addiction center) मुख्य रूप से संचालित होगी। इसके अलावा गरीब बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय बनेगा। साथ ही एक पुस्तकालय भी होगा। यहां सारी सुविधा निःशुल्क होगी।

विश्व स्तरीय वेदना निवारण केंद्र के भूमि पूजन-शिलान्यास कार्यक्रम स्थल पर पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। शांतिकुंज हरिद्वार में गायत्री परिवार प्रमुख शैलबाला पंड्या, डॉ प्रणव पंड्या, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के डॉ चिन्मय पंड्या ने शनिवार को वर्चुअल शिलान्यास किया। वहीं शिलान्यास के मौके पर शिलाओं का गंगाजल, पंचगव्य, पंचामृत से अभिषेक और पूजन किया। गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के व्यवस्थापक रणवीर सिंह चौधरी ने कहा कि सरकार ने वेदमाता गायत्री ट्रस्ट को जो 3000 वर्गमीटर भूखंड आवंटित किया है, उस पर तीन मंजिला विशाल भवन बनेगा। उन्होंने बताया शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान शहर के 251 घरों में एक हजार से अधिक परिजनों ने आहुतियां अर्पित की। इस अवसर पर कोरोना महामारी निवारण के लिए विशेष आहुतियां भी अर्पित की गई।