भरतपुर में गुर्जर समाज की ओर से आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन पर फौजदार ने कहा कि, सरकार भाई चारा बिगाडऩा चाहती है और आपस में लड़ाना चाहती है लेकिन जाट समाज ऐसा बिल्कुल भी नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि, जाट समाज की भावना हमेशा ही गुर्जर समाज के साथ रही है, लेकिन सरकार दोनों को भिड़ाना चाहती है।