9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खाली पड़ी जमीन को कब्जाने का आरोप, जेडीए ने रुकवाया काम

महारानी फॉर्म, दुर्गापुरा में शिव हनुमान मंदिर के सामने खाली पड़ी जमीन पर निर्माण शुरू होने के साथ ही विवाद हो गया। शनिवार को सुबह कुछ लोगों ने आकर जमीन की बाउंड्री को तोड़ दिया और निर्माण सामग्री डालना शुरू कर दिया। कॉलोनी के लोगों ने जेडीए में शिकायत की। प्रवर्तन शाखा के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया।

less than 1 minute read
Google source verification
खाली पड़ी जमीन को कब्जाने का आरोप, जेडीए ने रुकवाया काम

खाली पड़ी जमीन को कब्जाने का आरोप, जेडीए ने रुकवाया काम

जयपुर। महारानी फॉर्म, दुर्गापुरा में शिव हनुमान मंदिर के सामने खाली पड़ी जमीन पर निर्माण शुरू होने के साथ ही विवाद हो गया। शनिवार को सुबह कुछ लोगों ने आकर जमीन की बाउंड्री को तोड़ दिया और निर्माण सामग्री डालना शुरू कर दिया। कॉलोनी के लोगों ने जेडीए में शिकायत की। प्रवर्तन शाखा के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया।
पृथ्वीराज नगर विकास समिति, महारानी फॉर्म (दुर्गापुरा) के अध्यक्ष वेद प्रकाश ने बताया कि उक्त जमीन नक्शे में फैसेलिटी फॉर कमर्शियल के नाम से आरक्षित है। उन्होंने दावा कि जमीन जेडीए ने किसी को अलॉट नहीं की है। कुछ माह पहले विकास समिति ने मिलकर यहां विकास कार्य भी करवाए हैं। कॉलोनी के विजय सिंह नाथावत ने बताया कि 800 वर्ग गज जमीन की बाउंड्री विकास समिति ने करवाई थी। जिसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

जो पक्ष भूमि पर निर्माण कर रहा है, उससे पट्टा व अन्य कागजात मांगे वो मौके पर पेश नहीं कर पाया। जो कागज पेश किए, उससे मालिकाना हक साबित नहीं हो रहा। काम बंद करवा दिया है। सोमवार को दोनों पक्षों को जेडीए बुलाया है।
-पूनम चंद विश्नोई, उप नियंत्रक, प्रवर्तन शाखा


इधर, शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई
परकोटे में मिश्रराव जी का रास्ता में हो रहे अवैध निर्माण की शिकायत पर भी हैरिटेज निगम सुनवाई नहीं कर रहा है। अमृत गोरानिया का कहना है कि छत पर अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है। उनका कहना है कि कई बार निगम अधिकारियों से शिकायत कर चुके। मौके पर आकर चले जाते हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं कर रहे।