41879 एक मुश्त लीज मुक्ति प्रमाण पत्र भी दिए
मकान व भूखण्ड का पट्टा जारी करने के साथ अभियान के दौरान जेडीए ने शिविर में भवन निर्माण स्वीकृति, नाम हस्तांतरण, उप-विभाजन, 54 ई के तहत पट्टे जारी करने जैसे काम भी किए। इसका फायदा लोगों को मिला। अभियान के दौरान जेडीए ने 9 हजार 031 नाम हस्तांतरण, 3 हजार 128 उप-विभाजन/पुनर्गठन, 64 हजार 578 मानचित्र अनुमोदन के अलावा 41 हजार 879 एक मुश्त लीज मुक्ति प्रमाण पत्र भी जारी किए है।