जेडीए ने इन दिनों तीन आवासीय योजनाओं के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें से अटल विहार व गोविंद विहार के लिए आवेदन प्रक्रिया आठ फरवरी को पूरी हो गई। इन दोनों योजनाओं में से गोविंद विहार आवासीय योजना के प्रति आवेदकों में जबरदस्त रूझान देखने को मिला। इस योजना में कुल 202 भूखण्ड हैं और इसके लिए 1,32,855 आवेदन आए हैं। ऐसे में एक भूखण्ड के लिए औसत 657 आवेदन जमा हुए हैं। इसकी लॉटरी बीस फरवरी को निकाली जाएगी।