
खुल गई लॉटरी। फोटो जेडीए वेबसाइट।
JDA Live Lottery : जयपुर। जैसे-जैसे बुधवार को दोपहर के तीन बजने लगे। धडकऩें तेज होने लगी। इंतजार खत्म हो गया। सबकी निगाहें जेडीए की लॉटरी पर लग गई। हजारों आंखें हर पल लॉटरी में अपना नाम तलाशती रही।
जेडीए की तीन आवासीस योजना की लॉटरी खुल गई। जेडीए इसका लाइव प्रसारण भी कर रहा है। आप जेडीए के यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण देखकर भी लॉटरी में अपना नाम देख सकते हैं।
इस बार इन योजनाओं के तहत कुल 765 भूखण्ड आवंटन के लिए उपलब्ध कराए गए थे, जिनके लिए 82,423 आवेदन प्राप्त हुए। (नीचे जेडीए के यूटयूब चैनल का लिंक दिया है। यहां अपना नाम लॉटरी में देख सकते हैं।)
| योजना का नाम | कुल भूखण्ड | प्राप्त आवेदन |
|---|---|---|
| गंगा विहार | 233 | 24,175 |
| यमुना विहार | 232 | 19,291 |
| सरस्वती विहार | 300 | 38,957 |
| कुल | 765 | 82,423 |
लॉटरी प्रक्रिया को पूर्णतः ऑनलाइन और निष्पक्ष रखा गया है। जेडीए द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि प्रत्येक आवेदक को उनके चयन की स्थिति की जानकारी एसएमएस और आधिकारिक वेबसाइट (www.jda.urban.rajasthan.gov.in) के माध्यम से दी जाएगी।
जेडीए ने इस बार भी पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की है। लॉटरी की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए प्रसारित की जा रही है। ताकि आवेदक घर बैठे लॉटरी प्रक्रिया को देख सकें और अपनी स्थिति जान सकें।
जिन आवेदकों का नाम लॉटरी में चयनित होगा, उन्हें एसएमएस व जेडीए की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सूचित किया जाएगा। अधिकारी यह भी आश्वस्त कर रहे हैं कि यह प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होगी।
Updated on:
02 Jul 2025 03:42 pm
Published on:
02 Jul 2025 02:55 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
