23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जवाहर सर्किल: तीन हैक्टेयर में होगा सघन पौधारोपण

  —खादी ग्रामोद्योग परिसर में लगाए पौधे, जवाहर सर्किल में लगेंगे पांच हजार पौधे

less than 1 minute read
Google source verification
3636.jpg


जयपुर. जेडीए की उद्यान शाखा की ओर से शनिवार को ग्रामोद्योग परिसर, बजाज नगर में पौधारोपण किया गया। वन महोत्सव के तहत यह पौधारोपण किया गया। यहां अशोक, मोलश्री, बोतलब्रश, जकरकंडा, नीम, शीशम, कचनार प्रजाति 50 पौधे रोपे गए।
जेडीसी गौरव गोयल ने बताया कि इस मानसून सत्र में सघन पौधारोपण किया जा रहा है। इसी के तहत जवाहर सर्किल में पांच हजार पौधे लगाकर आॅक्सीजोन विकसित किया जा रहा है। रोज गार्डन के पास पड़ी खाली जमीन पर तीन हैक्टेयर भूमि पर पौधारोपण किया जा रहा है। यहां छायादार, फलदार व खुशबूदार पौधे लगाए जा रहे हैं।
जेडीए के वरिष्ठ उद्यानविज्ञ महेश तिवाड़ी ने बताया कि ये पौधे पास—पास लगाए जा रहे हैं, जिससे सघन वन तैयार हो सकेगा। सभी पौधे 5 से 10 फुट के हैं।

सिटी पार्क में पौधारोपण एक से
मानसरोवर के सिटी पार्क में राजस्थान आवासन मंडल की ओर से एक अगस्त से पौधारोपण शुरू किया जाएगा। सुबह 10:00 बजे इसकी शुरुआत होगी। कोरोना गाडइलाइन को देखते हुए आरएचबी ग्रीन एप पर पहले पंजीयन करना होगा। 50 लोगों को ही एक साथ पार्क में पौधारोपण करने की अनुमति दी जाएगी।