
जेडीए ने साढे तीन करोड में बेचा भूखण्ड
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण ने ई-नीलामी में एक भूखण्ड साढे तीन करोड रूपए से अधिक राशि में बेचा है।
जेडीसी टी. रविकांत ने बताया कि लालकोठी योजना में 334 वर्गमीटर के भूखण्ड के लिए न्यूनतम बोली एक लाख प्रति वर्गमीटर रखी गई थी, जिसके लिए अधिकतम बोली एक लाख छः हजार 250 रूपए प्रति वर्गमीटर प्राप्त हुई, जिससे जेडीए को तीन करोड 56 लाख रुपए की आय हुई। जेडीसी ने बताया कि जेडीए प्राइम लोकेशन विद्याधर नगर, लालकोठी, हाथोज करधनी, राजापार्क योजना, चित्रकूट, सालिगरामपुरा, रिंग रोड विकसित क्षेत्र आदि में ई-नीलामी से भूखण्ड बेच रहा है। जिन्हें ई-नीलामी में भाग लेकर उचित दरों पर खरीद सकते हैं।
उन्होंने बताया कि नीलामी कार्यक्रम के तहत रखी गई परिसंपत्तियों की सभी तरह की जानकारी और लोकेशन मैप आदि की विस्तृत जानकारी जेडीए वेबसाईट पर मौजूद है। इच्छुक व्यक्ति परिसंपत्ति से संबंधित सभी जानकारी वेबसाईट से लेकर ऑनलाईन नीलामी में भाग ले सकते हैं।
Published on:
18 Jun 2020, 12:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.