22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में टूटेंगे मकान, दुकान… 120 फीट चौड़ी होगी सड़क, JDA ने चिह्नित किए; यहां बनेगा एलिवेटेड रोड

जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) अधिकारियों के अनुसार, 156 अतिक्रमण चिह्नित किए जा चुके हैं, जिन्हें पहले चरण में हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 30 May 2025, 6:42 AM IST

JDA Action in Jaipur

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो- पत्रिका)

सांगानेर फ्लाईओवर से न्यू सांगानेर रोड और डिग्गी-मालपुरा रोड तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य से पहले सड़क पर हुए अतिक्रमण हटाए जाएंगे। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) अधिकारियों के अनुसार, 156 अतिक्रमण चिह्नित किए जा चुके हैं, जिन्हें पहले चरण में हटाने की कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सड़क के दोनों ओर 15-15 फीट तक अतिक्रमण पाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई पूर्व तैयारी का अहम हिस्सा है।

100 से 120 फीट प्रस्तावित, मौके पर केवल 60-70 फीट रोड

सांगानेर पुलिया से सांगा सेतु तक 100 फीट और वहां से चौरड़िया पेट्रोल पंप तक 120 फीट चौड़ी सड़क मास्टर प्लान में प्रस्तावित है, जबकि वर्तमान में सड़क की चौड़ाई केवल 60 से 70 फीट है। यही कारण है कि निर्माण से पहले अतिक्रमण हटाना अनिवार्य है।

एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट पर 240 करोड़ खर्च

इस 4500 मीटर लंबी एलिवेटेड रोड के लिए जेडीए ने निविदा जारी कर दी है। तीन जुलाई को तकनीकी निविदा खोली जाएगी। संभवत: 15 जुलाई तक कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर 240.03 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

जेडीए कर चुका ये बड़ी कार्रवाई

जून 2024: वंदे मातरम मार्ग से न्यू सांगानेर रोड को जोड़ने वाली सड़क से अतिक्रमण हटाया गया।

650 अतिक्रमण हटाए गए न्यू सांगानेर रोड पर विशेष अभियान में।

अप्रेल और मई 2025: सिरसी रोड पर 275 निर्माणों को ध्वस्त किया गया।

यह भी पढ़ें : मकान-दुकानों पर चलेगा बुलडोजर! यहां 80 फीट चौड़ी होगी सड़क, विभाग ने जारी किए थे आदेश