
जेईई एडवांस: इस बार कम हो गई प्रश्नों की संख्या, फिजिक्स, कैमेस्ट्री रहे आसान, जानें कब होगी रिस्पांस शीट्स जारी
जयपुर। आईआईटी गुवाहाटी (IIT Guwahati) की ओर से जेईई एडवांस्ड-2023 (JEE Advanced-2023) की परीक्षा रविवार को दो पारियों में हुई। परीक्षार्थियों के अनुसार, फिजिक्स, कैमेस्ट्री के पेपर आसान रहे, मैथ्स का पेपर कठिन रहा। एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि दोनों पेपरों में 51-51 प्रश्न पूछे गए। दोनों के ही पूर्णांक 180 रहे। गत वर्ष के मुकाबले छह प्रश्न कम पूछे गए। प्रत्येक विषय को चार भागों में बांटा गया था। पेपर-1 में पैराग्राफ आधारित प्रश्न नहीं थे, जबकि पेपर-2 में पैराग्राफ आधारित प्रश्न पूछे गए।
9 जून को परीक्षार्थियों की रिकॉर्डेड रिस्पांस शीट्स जारी कर दी जाएगी। प्रोविजनल उत्तर तालिकाएं 11 जून को सुबह 10 बजे जारी की जाएगी। आपत्तियां 12 जून शाम 5 बजे तक दर्ज की जाएंगी। 18 जून को परिणाम जारी होगा।
फिजिक्स
पेपर 1 व पेपर 2 मध्यम रहा। सिलेबस में जोड़े गए नए टॉपिक्स जैसे पॉलोराइजेशन, ईएम वेव्ज पर भी प्रश्न पूछे गए। गत वर्ष की तरह फ्लुइड डाइनेमिक्स के प्रश्न जैसा एक प्रश्न इस साल भी पूछा गया।
कैमेस्ट्री
पेपर मध्यम से कठिन रहा। ऑर्गेनिक कैमेस्ट्री का वेटेज थोड़ा ज्यादा रहा। कैमेस्ट्री इन एवरीडे लाइफ से प्रश्न पूछे गए। जो इसी वर्ष सिलेबस में जोड़ा गया। इनऑर्गेनिक में सभी मुख्य टॉपिक्स से प्रश्न पूछे गए। फिजीकल कैमेस्ट्री में न्यूमेरिकल सेक्शन में अच्छे सवाल आए।
मैथेमेटिक्स
पेपर 1 कठिन एवं लेन्दी रहा। पेपर 2 मध्यम स्तरीय एवं लेन्दी रहा। दोनों पेपर में फंक्शंस, मेट्रिसेस, परम्युटेशन एंड कॉम्बिनेशन, कॉनिक सेक्शन, प्रोबेबिलिटी एंड स्टेटिक्स, कॉम्पलेक्स नंबर्स, वेक्टर एंड 3-डी ज्योमेट्री से प्रश्न पूछे गए। कैलकुलस के प्रश्नों की संख्या पिछले सालों की तुलना में कम रही। सॉल्युशन ऑफ ट्राइएंगल सिलेबस से हटा दिया गया था, लेकिन फिर भी कॉम्प्रिहेन्शन बनाकर दो प्रश्न पूछे गए।
44 हजार उम्मीदवार लड़कियां
जेईई मेन के शीर्ष 2.5 लाख विद्यार्थी एडवांस के लिए पात्र होते हैं। केवल 1.96 लाख ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 44 हजार गर्ल्स हैं। पिछले वर्ष सीईसी के लिए आईआईटी मद्रास की हाईएस्ट क्लोजिंग रैंक 175 थी। बायोलॉजिक साइंस 5-वर्षीय ड्यूल डिग्री की सबसे कम क्लोजिंग रैंक 11,452 थी।
Published on:
04 Jun 2023 09:44 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
