8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

30 से पहले ही आएगा जेईई का रिजल्ट

- आज, कल में संभावना नहीं - लगभग साढ़े नौ लाख स्टूडेंट्स को परिणाम का इंतजार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Sharma

•

Updated: 23 Apr 2019, 8:44 PM IST

jee mains result 2019

30 से पहले ही आएगा जेईई का रिजल्ट

जयपुर. देशभर के इंजीनियरिंग संस्थानों में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाले जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई मेन) के रिजल्ट का स्टूडेंट्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जनवरी में आयोजित फस्र्ट एग्जाम का रिजल्ट नेशनल टैस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने महज सात दिन में जारी कर दिया था, उम्मीद की जा रही थी कि स्टूडेंट्स का रिजल्ट 21 अप्रैल तक घोषित कर दिया जाएगा, लेकिन रिजल्ट अभी तक नहीं आया है। इस बीच यह खबर भी सामने आई है कि रिजल्ट लेट होगा और 30 अप्रैल के बाद ही घोषित होगा, लेकिन एनटीए अधिकारियों ने एेसी खबरों पर विराम लगा दिया है। एनटीए के डायरेक्टर जनरल विनीत जोशी का कहना है कि परिणाम 30 अप्रैल से पहले ही आएगा। हालांकि बुधवार और गुरुवार को भी परिणाम आने की संभावना नहीं है, क्योंकि स्टूडेंट्स की रैंकिंग निकालने में समय लग सकता है। परिणाम jeemain.nic.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट चैक करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भरकर लॉगइन करना होगा। परिणाम के भरोसे लगभग साढ़े नौ लाख स्टूडेंट्स बैठे हैं। उल्लेखनीय है कि जनरल इलेक्शन के चलते जेईई एडवांस्ड की डेट २७ मई को शिफ्ट कर दी गई है। पेपर सिर्फ कम्प्यूटर आधारित होगा।