जीण माता का वास्तविक नाम जयंती माता:
जीण माता का वास्तविक नाम जयंती माता बताया जाता है। माना जाता है कि माता दुर्गा की अवतार है। जीण माता शेखावाटी के यादव, पंडित, राजपूत, अग्रवाल, जांगिड़ आैर मीणा जाति के लाेगाें की कुलदेवी हैं। बड़ी संख्या में जीणमाता के अनुयायी काेलकाता में भी रहते हैं जाे कि माता रानी के दर्शन के लिए आते रहते हैं। जीण माता के मंदिर में बच्चाें के जड़ूले कराने के लिए भी भारी तादाद में भक्तगण आते हैं।