22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Interpretation Center- यहां फोटोग्राफ्स में भी होते हैं लेपर्ड के दीदार

अगर आप झालाना लेपर्ड सफारी आए हैं और लेपर्ड के दीदार नहीं हो सका तो भी निराश होने की जरूरत नहीं है। सफारी में बना इंटरप्रिटेशन सेंटर आपकी निराशा दूर करने में मददगार साबित होगा।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Nov 07, 2021

Interpretation Center- यहां फोटोग्राफ्स में भी होते हैं लेपर्ड के दीदार

Interpretation Center- यहां फोटोग्राफ्स में भी होते हैं लेपर्ड के दीदार


पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन रही झालाना लेपर्ड सफारी
इंटरप्रिटेशन सेंटर भी आ रहा है पर्यटकों को पसंद
जयपुर।
अगर आप Jhalana Leopard Safari आए हैं और लेपर्ड के दीदार नहीं हो सका तो भी निराश होने की जरूरत नहीं है। सफारी में बना Interpretation Centerआपकी निराशा दूर करने में मददगार साबित होगा। 2018 में शुरू हुआ यह Interpretation Center एक ऐसी जगह हैं जहां आपको न केवल लेपर्ड के बारे में जानकारी मिलेगी बल्कि उसके व्यवहार के साथ यहां पाए जाने वाले अन्य फ्लोरा, पक्षियों, रेप्टाइल्स और अन्य वन्यजीवों की जानकारी भी मिलती है।
मिलती है हर जानकारी
गौरतलब है कि सफारी आने वाले हर पर्यटक को लेपर्ड, अन्य वन्यजीवों या जंगल के बारे में जानकारी नहीं होती। बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी यहां आते हैं जो बस वन्यजीवों को देखने की चाह में यहां आते हैं, ऐसे पर्यटकों के लिए इंटरप्रिटेशन उपयोग साबित हो रहा है। सफारी घूमने जाने से पहले पर्यटक इंटरप्रिटेशन सेेटर आते हैं जहां से उन्हें जंगल के बारे में जानकारी मिलती है। उन्हें लेपर्ड के व्यवहार, उनके मूवमेंट आदि की जानकारी इस सेंटर से मिल पाती है। उन्हें यह भी पता चलता है कि झालाना लेपर्ड सफारी में पाए जाने वाले फ्लोरा, रेप्टाइल, पक्षियों और अन्य जीवों की जानकारी भी मिल पाती है।
इसलिए दूसरों से अलग है इंटरप्रिटेशन सेंटर
पूरी तरह से वातानुकूलित इस इंटरप्रिटेशन सेंटर की खास बात है यहां पर लगी फोटोग्राफ्स। यह वह फोटोग्राफ्स हैं जिन्हें यहां आने वाले वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर्स और आमजन ने ही क्लिक किया और वन विभाग को गिफ्ट कर दी। वर्ष 2018 में जब सफारी के साथ ही इस इंटरप्रिटेशन सेंटर को खोला गया था उस दौरान बड़ी संख्या में वाइल्ड लाइफ लवर्स ने विभाग को यह फोटोग्राफ्स दी थी, यह वह लोग थे जो झालाना में लेपर्ड सफारी शुरू होने से पहले यहां आते थे और लेपर्ड सहित अन्य वन्यजीवों को अपने कैमरे में कैद करते थे। वहीं फोटोग्राफ्स आज इंटरप्रिटेशन सेंटर में पर्यटकों को लेपर्ड से परिचय करवाती हैं।
सेलेब्रिटी को भी आ रहा पसंद
गौरतलब है कि लेपर्ड सफारी ना केवल आम पर्यटक बल्कि पर्यटकों के भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जयपुर आने वाले फिल्म स्टार हो या स्पोट्र्स पर्सन इसे देखे बिना जाना पसंद नहीं करते। रणदीप हुड्डा, साइना नेहवाल, सचिन तेंदुलकर सहित विभिन्न जाने माने लोग यहां आ चुके हैं।
इनका कहना है,
वर्ष 2018 में जब झालाना में सफारी की शुरुआत की गई थी उसी दौरान इंटरप्रिटेशन सेंटर भी बनाया गया था। सेंटर में लेपर्ड सहित अन्य वन्यजीवों की जो फोटोग्राफ्स लगी हुई हैं यह वह फोटोग्राफ्स हैं, जो उद्घाटन के दौरान विभाग को यहां आने वाले वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफ्र्स और अन्य लोगों नं उपलब्ध करवाई थीं। खास बात यह है कि सभी फोटोग्राफ्स इस क्षेत्र में पाए जाने वाले लेपर्ड की ही हैं।
जनेश्वर चौधरी, रेंजर, झालाना लेपर्ड सफारी