जयपुर। गर्मी परवान पर है। दिन चढ़ते ही सूरज के तेवर तीखे हो जाते हैं। धूप का आलम ऐसा कि हर कोई पस्त हो जाता है। इंसान तो इंसान, पशु-पक्षी भी लू के थपेड़ों से हलकान हो रहे हैं। ऐसे में छाया हो या दो बूंद पानी अमृत सा अहसास करवा रहे हैं। झालाना वनक्षेत्र में ऐसे ही नजारे को हमारे फोटो जर्नलिस्ट दिनेश डाबी ने कैद किया। गर्मी से परेशान लेपर्ड अपनी प्यास बुझाते हुए।