
फाइल फोटो: AI
JDA Drainage Work: जयपुर के झोटवाड़ा आरओबी से खातीपुरा आरओबी के बीच (झोटवाड़ा मुख्य बाजार) जेडीए ड्रेनेज लाइन डालने का काम शुरू करेगा। ऐसे में 800 मीटर के हिस्से में दो बाय दो मीटर के ब्लॉक डाले जाएंगे। आवाजाही में लोगों को दिक्कत न हो, इसके लिए स्थानीय व्यापार मंडल समस्त व्यापारियों को मैसेज भी कर रहे हैं। जेडीए अधिकारियों की मानें तो एक माह में काम पूरा कर लिया जाएगा। क्षेत्र से होते हुए पानी द्रव्यवती नदी में जाएगा। तीन हिस्सों में काम पूरा किया जाएगा। काम खातीपुरा पुलिया की ओर से शुरू किया जाएगा। हालांकि, इस दौरान स्थानीय व्यापार प्रभावित होगा।
जेडीए विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के जलभराव क्षेत्रों में ड्रेनेज लाइन डालने का काम कर रहा है। दो चरणों में काम हो रहा है। इसमें 36 करोड़ रुपए जेडीए खर्च कर रहा है। पहला चरण इस मानसून से पहले पूरा होने का दावा जेडीए कर रहा है।
निर्माण कार्य के दौरान झोटवाड़ा से खातीपुरा जाने वाले वाहनों को पुलिया मार्ग से बोरिंग चौराहा और कांटा चौराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। जेडीए ड्रेनेज कार्य को तीन चरणों में सड़क खोदकर पूरा करेगा, ताकि आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों की आवाजाही सामान्य बनी रहे और उन्हें अधिक परेशानी का सामना न करना पड़े। अधिकारियों के अनुसार परियोजना का दूसरा चरण इस वर्ष के अंत तक पूरा होने की संभावना है। इसके पूरा होने के बाद निवारू रोड, कालवाड़ रोड, झोटवाड़ा और खिरणी फाटक जैसे इलाकों में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से काफी राहत मिलेगी। फिलहाल दोनों चरणों में करीब 60 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है।
निर्देशों के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान रात के समय उचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी, ताकि आमजन और वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही जहां सड़क खोदी जाए, वहां काम पूरा होने के बाद पहले उसे सही तरीके से दुरुस्त किया जाए और उसके बाद ही आगे की सड़क खोदने की अनुमति होगी, जिससे यातायात और लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो।
दो चरणों में विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में काम किया जा रहा है। साथ ही रिचार्ज पिट भी बनाए जा रहे हैं, जिससे पानी जमीन में भी जाएगा।
संजीवन जैन, एक्सईएन जेडीए
Published on:
13 May 2026 01:43 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
