13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के 3 जिलों में आज हीटवेव का रेड अलर्ट; इन 5 जिलों में बारिश की चेतावनी

Rajasthan Heatwave Alert: राजस्थान में एक बार भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज 3 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 9 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Weather Update

राजस्थान वेदर अपडेट। पत्रिका फाइल फोटो

Heatwave Red Alert Rajasthan: जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मंगलवार की तरह आज भी मौसम के दो रंग देखने को मिलेंगे। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 3 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 9 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 5 जिलों में बारिश होने की संभावना है। बता दें कि मंगलवार को बाड़मेर में भीषण गर्मी ने 8 साल का रेकॉर्ड तोड़ दिया था।

इससे पहले मंगलवार को मौसम के दो रंग देखने को मिले। एक ओर पश्चिमी जिले बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वी व उत्तरी जिले अलवर और भरतपुर में मंगलवार शाम बारिश हुई। झुंझुनूं में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओले भी गिरे। धौलपुर में भी तेज अंधड़ से पारे में गिरावट रही। इसके अलावा डीग, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में पश्चिमी विक्षोभ का असर रहा।

इधर, राज्य में इन दिनों सामान्य से छह डिग्री अधिक तक पारा दर्ज किया जा रहा है। बाड़मेर में मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। यहां दिन का अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र के अनुसार आगामी दो दिन छह से अधिक जिलों में रेड और करीब दस जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बाड़मेर में दस साल का रेकॉर्ड टूटा

बाड़मेर जिले में पिछले दस साल में 12 मई तक कभी भी 48 डिग्री से अधिक पारा नहीं पहुंचा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2016 में 19 मई को 49.5 डिग्री पहुंच गया था। जबकि पिछले साल 24 मई को 47.6 और 27 मई 2024 को 49.9 डिग्री रहा था।

कहां कितना रहा तापमान

क्रमांकशहरतापमान (°C)
1बाड़मेर48.3
2फलोदी46.4
3जैसलमेर45.8
4चित्तौड़गढ़45.6
5बीकानेर45.0
6झुंझुनूं44.8
7कोटा44.7
8जोधपुर44.6
9चूरू44.5
10श्रीगंगानगर43.5
11जयपुर43.2
12दौसा43.0
13अजमेर42.7
14पाली42.2

आज यहां हीटवेव का अलर्ट

रेड अलर्ट: बाड़मेर, जैसलमेर, फलोदी।
ऑरेंज अलर्ट: जोधपुर, जालोर, बीकानेर, बालोतरा।
येलो अलर्ट: बारां, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के 5 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो अलवर, डीग, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा और झुंझुनूं में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है।