
Jaipur Literature Festival: फोटो पत्रिका नेटवर्क
जयपुर। गुलाबी नगर एक बार फिर शब्दों, विचारों और संवाद का महाकुंभ बनने को तैयार है, जहां देश-विदेश के विभिन्न मुद्दों और विषयों पर चर्चा होगी और कई लोगों की किताबों का विमोचन भी होगा। यह मौका होगा जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 19वें संस्करण का, जो 15 से 19 जनवरी तक जेएलएन मार्ग स्थित एक होटल में आयोजित किया जाएगा। टीमवर्क आर्ट्स के प्रबंध निदेशक संजॉय के. रॉय ने कहा कि फेस्टिवल विश्वभर से लेखकों, चिंतकों, नीति-निर्माताओं, कलाकारों और बुद्धिजीवियों के एक असाधारण समूह को एक मंच पर प्रस्तुत करेगा।
इस बार प्रमुख वक्ताओं में अभिषेक सिंह, अली एस्लामी, एलिस ऑस्वाल्ड, आलोक वैद-मेनन, अनामिका, एंड्रयू ग्राहम डिक्सन, ऐन एप्पलबाउम, अनुराधा रॉय, अरविंद सुब्रमण्यम, बानू मुश्ताक, डी.वाई. चंद्रचूड़, एस्तेर डुफ्लो, फरा डभोइवाला, फ्रेडरिक लोगेवाल, गौर गोपाल दास, गोपाल कृष्ण गांधी, जानिना रामीरेज, जावेद अख्तर, जिमी वेल्स, किरण देसाई, लियो वराडकर, मेघा मजूमदार, निकोलस स्टर्न, पलानीवेल थियागा राजन, पर्सिवल एवरेट, रैचल क्लार्क, रिचर्ड हॉर्टन, शिखर धवन, सुधा मूर्ति, टान्या टालागा, टिम बर्नर्स-ली, टॉम फ्रेस्टन, उस्सामा मकदिसी, वीर दास, विश्वनाथन आनंद समेत अनेक नाम शामिल हैं।
फेस्टिवल के दौरान 17 जनवरी को महाकवि कन्हैयालाल सेठिया काव्य पुरस्कार 2026 भी दिया जाएगा। वहीं, जयपुर बुकमार्क अपने 13वें संस्करण में मराठी भाषा, अनुवाद, नई कहानी कहने की तकनीकों और प्रकाशन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका पर केंद्रित रहेगा। नुपुर संस्थान विभिन्न सत्रों को सांकेतिक भाषा में समझाएगा। म्यूजिक स्टेज पर लाइव संगीत प्रस्तुतियां होंगी।
Updated on:
12 Jan 2026 09:11 pm
Published on:
12 Jan 2026 09:07 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
