15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Job Alert- सरकारी नौकरी की राह तक रहे बेरोजगारों का इंतजार हुआ खत्म, फूड सेफ्टी ऑफिसर के 200 पदों पर होगी भर्ती

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 200 पदों पर फूड सेफ्टी ऑफिसर की भर्ती निकाली है। अभ्यार्थी 20 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं और भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए पर विजिट कर सकते हैं

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Oct 30, 2022

Job Alert- सरकारी नौकरी की राह तक रहे बेरोजगारों का इंतजार हुआ खत्म, फूड सेफ्टी ऑफिसर के 200 पदों पर होगी भर्ती

Job Alert- सरकारी नौकरी की राह तक रहे बेरोजगारों का इंतजार हुआ खत्म, फूड सेफ्टी ऑफिसर के 200 पदों पर होगी भर्ती


जयपुर।
सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 200 पदों पर फूड सेफ्टी ऑफिसर की भर्ती निकाली है। अभ्यार्थी 20 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं और भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए पर विजिट कर सकते हैं।
यह होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता
इस पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों के पास केंद्र सरकार की ओर से अधिसूचित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डेयरी प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी, तेल प्रौद्योगिकी, कृषि विज्ञान,खाद्य प्रौद्योगिकी, पशु चिकित्सा विज्ञान, जैव-रसायन विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान में डिग्री या रसायन विज्ञान में पीजी की डिग्री और चिकित्सा डिग्री होनी चाहिए। डिग्री के आतिरिक्त देवनगरी लिपि और राजस्थान की संस्कृति के बारे में सामान्य जानकारी होनी चाहिए।
ये होगी आवेदन करने की फीस
अनारक्षित बीसी ईबीसी श्रेणी के अभ्यार्थियों को 350 रुपए फीस देनी होगी। ईडब्ल्यूएस बीसी ईबीसी के अभ्यार्थियों को 250 रुपए फीस देनी होगी। वहीं, आरक्षित वर्ग के अभ्यार्थियों को 150 रुपए फीस देनी होगी।
इनको मिलेगी पांच साल की छूट
200 पदों पर निकली भर्ती प्रक्रिया में न्यूनतम आयु सीमा 18 साल है, जबकि अधिकतम 40 साल की उम्र तक के अभ्यार्थी एप्लाई कर सकते हैं। हालांकि सरकारी नियमों के तहत आने वाले अभ्यार्थियों को आयु सीमा में राहत दी जाएगी। सरकारी नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुष अभ्यार्थी को आयु सीमा में 5 साल की छूट दी गई है। वहीं महिला अभ्यार्थी को 10 साल तक की छूट दी जाएगी। जबकि सामान्य वर्ग की महिला अभ्यार्थी को 5 साल की आयु सीमा में छूट दी गई है। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया में किसी भी उम्र की विधवा महिला को शामिल होने की छूट दी गई है।

ये होगा मानदेय
फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर चयनित होने पर अभ्यार्थी को हर महीने एल 11 ग्रेड.पे 50,800 के अनुसार मानदेय दिया जाएगा।
नेगेटिव मार्किंग भी होगी
फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर सलेक्शन प्रोसेस लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। टेस्ट में राजस्थान का सामान्य ज्ञान और संबंधित सब्जेक्ट से रिलेटेड ऑब्जेक्टिव टाइप के सवाल पूछे जाएंगे। एग्जाम में 150 नंबर्स का होगा, जिसके लिए अभ्यार्थी को 2.30 घंटे का समय दिया जाएगा। इसके साथ ही गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी।