
जेम्स वेब ने दुनिया को दिखाई बृहस्पति की रंगीन ध्रुवीय रोशनी, रिंग और ग्रेट रेड स्पॉट
वॉशिंगटन. जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने पिछले महीने बृहस्पति ग्रह की ब्लैक एंड वाइट फोटो खींची थी। अब नासा के वैज्ञानिकों ने जेम्स वेब से खींची गई बृहस्पति की रंगीन फोटो जारी की है। इस तस्वीर में बृहस्पति के ध्रुवों पर औरोरा (ध्रुवीय रोशनी) नजर आ रही है। इसके अलावा बृहस्पति की धुंधली रिंग और ग्रेट रेड स्पॉट भी दिख रहा है।
कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर एमेरिटा और खगोलशास्त्री इमके डी. पॉटर ने कहा, हमने बृहस्पति के इतना अच्छा होने की उम्मीद नहीं की थी। जेम्स वेब टेलीस्कोप उस प्रकाश को भी देख लेता है, जो इंसानी आंखों से नहीं दिखता। तस्वीर में बृहस्पति की ध्रुवीय रोशनी अंतरिक्ष में फैलती दिख रही है। ग्रह पर कई चमकीले सफेद धब्बे और लकीरें नजर आ रही हैं, जो अधिक ऊंचाई वाले बादल हो सकते हैं।
रिंग कम चमकीली
बृहस्पति के चारों ओर जो रिंग टेलीस्कोप ने देखी है, वह ग्रह से करीब 10 लाख गुना कम चमकीली है। बृहस्पति के दो चांद भी इस तस्वीर में देखे गए।
अंतरिक्ष बनने के रहस्य खुलेंगे
जेम्स वेब टेलीस्कोप अंतरिक्ष के बनने से जुड़े रहस्यों को जानने के लिए तैयार किया गया है। ब्रह्मांड की अदृश्य रोशनी को देखने के लिए इस दूरबीन का इस्तेमाल हो रहा है। नासा ने 12 जुलाई, 2022 को इसकी पहली फोटो जारी की थी, जो अंतरिक्ष की अब तक की सबसे दूर की फोटो है। इस टेलीस्कोप का निर्माण 2004 में शुरू हुआ। वर्षों की मेहनत के बाद इस टेलीस्कोप को इसके सोने के दर्पण के साथ 25 दिसंबर 2021 को लॉन्च कर दिया गया।
Published on:
23 Aug 2022 10:40 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
