जयपुर। समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 196वी जयंती मंगलवार को मनाई जा रही है। शहर में कई कार्यक्रम हो रहे है। मुख्य समारोह महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान, विद्याधर नगर में होगा, यहां राष्ट्रीय स्तरीय जयंती समारोह का आयोजन शाम 4 बजे से किया जाएगा।