
कन्हैया के गुनहगारों की पैरवी के लिए कोई वकील तैयार नहीं
जयपुर। उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या करने वाले बदमाशों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। लगातार आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा अवधि बढ़ रही है। अभी तक आरोपियों की ओर से कोई भी वकील सामने नहीं आए हैं। सूत्रों की मानें तो जेल में बंद आरोपियों के परिजनों ने पैरवी के लिए कई वकीलों से संपर्क भी किया, लेकिन कोई भी कन्हैया लाल हत्याकांड से जुड़े मामले में आरोपियों के पक्ष में पैरवी के लिए तैयार नहीं हैं।
बता दें कि इस मामले में आरोपी रियाज जब्बार, मोहम्मद गौस, रियाज अत्तारी, फरहाद शेख, आसिफ, मो. मोहसिन, वसीम अली, जावेद व मोहसिन खान को एनआईए ने गिरफ्तार किया था। उसके बाद से ही सभी जेल में बद हैं।
अगले माह हो सकती है चार्जशीट पेश
बता दें कि नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी यानी एनआईए इस मामले में लगातार तफ्तीश कर रही हैं। इस कारण अभी तक चालान पेश नहीं कर पाई है। अदालत से एनआईए ने चार्जशीट पेश करने के लिए समय मांगा है। वहीं, सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत अवधि कोर्ट ने 20 सितंबर तक बढ़ा दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगले माह एनआईए इस प्रकरण की चार्जशीट अदालत में पेश करेगी।
Published on:
30 Aug 2022 03:48 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
