5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Udaipur Kanhaiya lal Murder Case: उदयपुर हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, जांच में यह हुआ खुलासा

Udaipur Kanhaiya lal Murder Case: कन्हैयालाल हत्याकांड में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) ने हिरासत में चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 10 Jul 2022, 7:23 PM IST

Udaipur Kanhaiya lal Murder Case: nia arrested one more accused in uda

उदयपुर. Udaipur Kanhaiyalal Murder Case: कन्हैयालाल हत्याकांड में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) ने हिरासत में चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

एनआइए से मिली सूचना के अनुसार पटेल सर्कल दीवान शाह कॉलोनी निवासी फरहाद मोहम्मद शेख उर्फ बबला पुत्र अजाज मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया। आरोपी फरहाद मोहम्मद मुख्य आरोपी मोहम्मद रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद का करीबी सहयोगी था। वह कन्हैयालाल की नृशंस हत्या की साजिश में सक्रिय भूमिका में था। वह पहले से ही एनआइए की हिरासत में चल रहा था, जिससे पूछताछ की जा रही थी।

जांच में सामने आया कि फरहाद उर्फ बबला की पटेल सर्कल और सविना में चिकन शॉप है। बबला की अपनी अलग गैंग चलती है। आशंका जताई गई कि नुपूर शर्मा मामले में लोगों को धमकियां देने और रैकी करने वाले लोग फरहाद के ही हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान पुलिस के इन 3 बहादुर कांस्टेबलों ने जान पर खेलकर लुटेरों को दबोचा, जानें पूरा मामला

यह है पूरा मामला
उल्लेखनीय है कि धानमंडी थाना क्षेत्र के मालदास स्ट्रीट भूतमहल स्थित दुकान में टेलर कन्हैयालाल साहु की 28 जून को नृशंस हत्या कर दी गई थी। दो मुख्य आरोपी मोहम्मद रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद ने हत्या के बाद तीन वीडियो वायरल किए थे, जिनसे हर ओर दहशत का माहौल हो गया था, वहीं तनाव की स्थिति बन गई। पहले दिन दोनों मुख्य आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद एनआइए ने जांच अपने हाथ में ली। फिर एक के बाद एक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।