8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली दंगा राज्य सरकार की विफलता, समय रहते नहीं लिया एक्शन: ओवैसी

ओवैसी ने कहा कि आगामी चुनाव को हम चुनौती के रूप में ले रहे है। युवा बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़कर काम करना चाहते हैं। आने वाले समय में पार्टी जल्द ही संगठन को मजबूत करने के लिए जमीन पर काम करेगी। राजस्थान में पार्टी गंभीरता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

less than 1 minute read
Google source verification
owaisi.jpg

जयपुर। एआइएमआइएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने करौली हिंसा को राज्य की गहलोत सरकार की विफलता बताया। उन्होंने कहा कि पुरानी घटनाओं से सरकार ने सबक नहीं लिया। दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार को ओवैसी जयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि करौली में मुस्लिम समाज को टारगेट करके सुनियोजित दंगे किए गए थे। भाजपा इस घटना का ध्रुवीकरण कर रही है।
उन्होंने कहा कि जब इंटेलिजेंस के पास सारा इनपुट था तो फिर सरकार ने लापरवाही क्यों की। ओवैसी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने दूसरे कार्यकाल से कोई सबक नहीं लिया। उनके कार्यकाल में गोपालगढ़ में दंगे हुए थे। उन्होंने हिंसा से प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की मांग राज्य सरकार से की। साथ ही स्वतंत्र जांच कमेटी गठित कर न्याय दिलाने की बात कही। हालांकि, करौली दौरे को लेकर पूछे गए सवाल को ओवैसी टाल गए।


विधानसभा चुनाव लड़ने के दिए संकेत
जेएलएन मार्ग स्थित एक होटल में रोजा इफ्तार पार्टी के दौरान ओवैसी ने राज्य में संगठन खड़ा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान और गुजरात में पार्टी चुनाव लड़ेगी। राजस्थान में बड़ी संख्या में लोग पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हम मजबूत विकल्प बनकर उभरेंगे। ओवैसी ने कहा कि आगामी चुनाव को हम चुनौती के रूप में ले रहे है। युवा बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़कर काम करना चाहते हैं। आने वाले समय में पार्टी जल्द ही संगठन को मजबूत करने के लिए जमीन पर काम करेगी। राजस्थान में पार्टी गंभीरता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।