1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lokendra Singh Kalvi Passed Away: राजपूत समाज के लिए हमेशा मुखर होकर उठाई आवाज, फिल्म ‘पद्मावत’ के खिलाफ किया था आंदोलन

Lokendra Singh Kalvi Passed Away : प्रदेश में राजपूत समाज के लिए हमेशा मुखर होकर आवाज उठाने वाले और राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र कालवी का देर रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया।

2 min read
Google source verification
padamwati.png

Lokendra Singh Kalvi Passed Away : प्रदेश में राजपूत समाज के लिए हमेशा मुखर होकर आवाज उठाने वाले और राजपूत करणी सेना (Karni Sena) के संस्थापक लोकेंद्र कालवी का देर रात हृदय गति रुकने से निधन (Lokendra Singh Kalvi Died) हो गया। बताया जाता है कि करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का जयपुर के एसएमएस अस्पताल (SMS Hospital) में इलाज चल रहा था और देर रात ह्रदयगति रुकने से उनका निधन (Lokendra Singh Kalvi Death) हो गया। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए राजपूत सभा भवन जयपुर में रखा जाएगा। लम्बी कद काठी और राजपूती लिबास के साथ हमेशा अपनी आवाज बुलंद करने वाले कालवी अपनी हाजिर जवाबी के लिए जाने जाते थे। राजपूत समाज के लिए हमेशा मुखर होकर आवाज उठाते रहे। रानी पद्मिनी की पीढ़ी से आने वाले कालवी का विवादों से पुराना नाता रहा है। लोकेंद्र आखिरी बार सुर्खियों में तब आए थे जब फिल्म पद्मावत को लेकर पूरे देश में बवाल हुआ था। हालांकि, इससे पहले वो जोधा-अकबर फिल्म के खिलाफ भी मुखर होकर अभियान चला चुके थे। कालवी शूटिंग में काफी दिलचस्पी रखते थे और उन्होंने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए।

यह भी पढ़ें : राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का देर रात हार्ट अटैक से निधन, पैतृक गांव में आज होगा अंतिम संस्कार

2006 में करणी सेना की स्थापना
वहीं इसके बाद लोकेंद्र सिंह कालवी ने साल 2006 में करणी सेना की नींव रखी और राजपूत समाज को एकजुट करने का काम किया। करणी सेना के विरोध के चलते ही साल 2008 में फिल्म जोधा अकबर रिलीज को लेकर विवाद हुआ था। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को लेकर भी काफी कंट्रोवर्सी हुई थी जिसका भी करणी सेना ने जमकर विरोध किया था और यह मुद्दा देश भर में सुर्खियों में रहा था। लोकेंद्र सिंह कालवी विभिन्न मुद्दों पर राजपूत समाज के लिए हमेशा मुखर होकर आवाज उठाते रहे हैं।

यह भी पढ़ें : करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का हार्ट अटैक से निधन

संजयलीला भंसाली पर कटाक्ष
करणी सेना के प्रमुख लोकेंद्रसिंह कालवी ने पद्मावत फिल्म को लेकर बड़ा बयान भी दिया था। कालवी ने कहा था कि फिल्म रिलीज होगी तो जौहर की ज्वाला में जल जाएगा पूरा देश। पूरे देश में कफ्र्यू लगा देंगे। फिल्म रिलीज पर डायरेक्टर संजयलीला भंसाली पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि काले कुत्ते पर भरोसा कर लेना, लेकिन भंसाली पर नहीं।

Story Loader