5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर बन रहा ये विशेष संयोग, जानें कब निकलेगा चांद और पूजा का शुभ मुहूर्त

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ बुधवार को मनाई जाएगी। महिलाएं सुहाग के अमरत्व के लिए निर्जल, निराहार व्रत रखेंगी। दिनभर निर्जल-निराहार रहने के बाद शाम को चन्द्रोदय पर पूजा- अर्चना कर व्रत खोला जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Kirti Verma

Oct 31, 2023

karwa_chauth.jpg

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ बुधवार को मनाई जाएगी। महिलाएं सुहाग के अमरत्व के लिए निर्जल, निराहार व्रत रखेंगी। दिनभर निर्जल-निराहार रहने के बाद शाम को चन्द्रोदय पर पूजा- अर्चना कर व्रत खोला जाएगा। पति की दीर्घायु की कामना की जाएगी। इससे पहले महिलाएं महापर्व की तैयारियों में जुट गई है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इस वर्ष करवा चौथ पर सर्वार्थ सिद्धि समेत कई खास संयोग बन रहे हैं। इन विशेष संयोगों में पूजन महिलाओं को खास खुशी देने वाला होगा।

यह बन रहे संयोग
करवा चौथ पर 100 साल बाद इस तरह त्रिग्रही योग बन रहा है। सूर्य और बुध के एक साथ होने के कारण बुधादित्य योग, परिघ - शिवयोग, सर्वार्थ सिद्धि योग, शश पंच महापुरुष योग भी बनेंगे। इन्हें धर्मध्यान व पूजा पाठ की दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाया गया है।

यह भी पढ़ें : दिवाली का उल्लास, सजने लगे Jaipur के बाजार, 7 दिन तक होंगे रोशन, नजर आएगा चुनावी रंग


करवा चौथ व्रत समय
हिन्दू पंचांग के आधार पर ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि करवा चौथ पूजा शुभ मुहूर्त शाम 05:36 बजे से 06:54 बजे तक रहेगा। ध्यान रहे कि करवा चौथ का व्रत चांद दर्शन के बाद ही खोल जाता है। करवा चौथ के दिन चंद्रोदय करवा चौथ के दिन चांद निकलने का समय रात 8 बजकर 28 मिनट है।

यह भी पढ़ें : राहु-केतू के फेर में उलझे नेताजी, 8 दिन में 4 दिन श्रेष्ठ मुहूर्त


करवा चौथ पर इनकी होती है पूजा
करवा चौथ व्रत में भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिकेय और भगवान गणेश की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। रात को चंद्रदर्शन और उन्हें अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधिवत पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।