जयपुर। दिवाली को लेकर बाजार में उत्साह नजर आने लगा है। स्वागत के लिए बाजार सजने लगे है। इस बार बाजारों में दिवाली की सामूहिक सजावट 5 से 7 दिन तक होगी, जिसमें चुनावी रंग नजर आएगा। सजाटव के बीच लोगों को मतदान के लिए जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। वहीं बाजार में अलग—अलग थीम भी नजर आएगी। इसे लेकर व्यापारियों ने तैयारी शुरू कर दी है।