जयपुर। त्योहारों का राजा कार्तिक मास की शुरुआत 29 अक्टूबर को सिद्धि योग व भरणी नक्षत्र में हो रही है। इसके साथ ही तारों की छांव में कार्तिक स्नान शुरू होगा, वहीं मंदिरों में दीपदान किया जाएगा। पूरे एक माह गलता तीर्थ में स्नान के लिए भक्तों की भीड़ रहेगी। शहर के अराध्य गोविंददेवजी मंदिर में मंगला झांकी में श्रद्धालु उमड़ेंगे। वहीं इस माह करवा चौथ, पंच पर्वा दिवाली, देवउठनी एकादशी सहित कई व्रत—त्योहार आएंगे। कार्तिक माह देव दिवाली तक 27 नवम्बर तक होगा।