23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जो पाक के कब्जे में है, वह कश्मीर भी हमारा : राम माधव

भाजपा के वरिष्ठ नेता राम माधव ने पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज जो कुछ भी हमारे पड़ोसी (पाकिस्तान) के कब्जे में है, वह भी हमारा है और वह हम तक आ जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Amit Kumar Garg

•

Updated: 3 Sep 2019, 3:27 PM IST

जो पाक के कब्जे में है, वह कश्मीर भी हमारा : राम माधव

जो पाक के कब्जे में है, वह कश्मीर भी हमारा : राम माधव

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता राम माधव ने पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज जो कुछ भी हमारे पड़ोसी (पाकिस्तान) के कब्जे में है, वह भी हमारा है और वह हम तक आ जाएगा। माधव ने इस दौरान देशवासियों से एक अनुरोध भी किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोगों से जुडऩा हम सभी की जिम्मेदारी है, क्योंकि वे एक ऐसे समाज में रहे हैं, जिनके मन में पिछले 50-60 सालों में अलगाववादी विचार भरे गए। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय होने के नाते हमें कश्मीर को पाकिस्तान के चश्मे से नहीं देखना चाहिए। भाजपा नेता नया भारत-नया कश्मीर विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे रहे थे।
माधव से पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी पीओके को लेकर बयान दिया था। उन्होंने भारतीय मानचित्र को दोबारा बनाए जाने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा था कि हम नया मानचित्र तैयार करें, जिसमें न सिर्फ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर शामिल हो, बल्कि गिलगित-बाल्टिस्तान भी भारत के हिस्से के रूप में प्रदर्शित हों। केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि जब हम अपनी सीमाओं की बात करते हैं, वे सिर्फ हमारी सीमाएं नहीं होतीं। हमारी सीमाएं उससे कहीं आगे तक हैं। जब मैं कहता हूं कि भारत का मानचित्र फिर बनाया जाए, तब हमें सिर्फ पीओके ही नहीं, गिलगित-बाल्टिस्तान को भी शामिल कर लेना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग