
RPSC Paper Leak : राजस्थान लोक सेवा आयोग की वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 पेपर लीक को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। लोक सेवा आयोग का सदस्य बाबूलाल कटारा ने छह पेपर सेट चोरी किए थे। यह सेट समूह ए और बी के भी हो सकते हैं। कटारा के छह सेट पेपर चोरी करने के कारण अब इस परीक्षा में बैठे सभी परीक्षार्थियों पर खतरा मंडराने लगा है। कटारा ने इन पेपर सेटों की चोरी खुद की थी।
ऐसा माना जा रहा है कि जिस समूह की परीक्षा पहले हो गई थी। उसका भी पेपर लीक हो गया था। इसमें ए और बी समूह की परीक्षा शांतिपूर्ण हुई थी। अगर ऐसा हुआ तो सामान्य ज्ञान की परीक्षा देने वाले 7.86 लाख परिक्षार्थियों को लिए यह एक झटका होगा। ऐसे में दोनों अन्य समूहों की भी दोबारा परीक्षा हो सकती है।
आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में अभ्यर्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए परीक्षा को चार समूह में बांटा था। इसके अंतर्गत 9760 पदों के लिए परीक्षा हो रही थी। परीक्षार्थी सफल होने पर 4200 ग्रेड प पर अध्यापक बन जाता।
यह भी पढें : सदस्य कटारा ही निकला पेपर लीक मास्टरमाइंड
भर्ती के लिए सरकार ने निकाले थे 9760 पद
भर्ती के लिए आए 12 लाख 17 हजार 591 आवेदन
भर्ती कार्यक्रम 11 नवंबर 2022 को हुआ था जारी
ग्रुप ए सामान्य ज्ञान की परीक्षा तिथि 21 दिसंबर 2022
ग्रुप बी सामान्य ज्ञान की परीक्षा तिथि 22 दिसंबर 2022
ग्रुप सी सामान्य ज्ञान की परीक्षा तिथि 24 दिसंबर 2022
...ये हुआ था
सामान्य ज्ञान के लिए ग्रुप ए और बी की परीक्षा हो गई लेकिन 24 दिसंबर को एक घंटा पहले ही पेपर आउट होने के बाद ग्रुप सी की परीक्षा रदद कर दी गई जो बाद में हुई। ग्रुप डी परीक्षा भी 29 जनवरी 2023 को सी के साथ ही हुई। परीक्षा रदद होने के बाद दोबारा हुई परीक्षा में 20 फीसदी कम छात्रों ने परीक्षा दी।
Published on:
22 Apr 2023 03:54 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
