29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केजरीवाल को जमानत मिलना न्याय की जीत : चेतन कालिया

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अदालत से जमानत मिलने पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पार्टी नेता चेतन कालिया ने अदालत का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह न्याय की जीत है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अदालत से जमानत मिलने पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। आम आदमी पार्टी के पंजाब युवा विंग के राज्य संयुक्त सचिव चेतन कालिया ने अदालत का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह न्याय की जीत है।
चेतन कालिया ने कहा कि हम अदालत का दिल से धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने सच्चाई को पहचाना और केजरीवाल को न्याय प्रदान किया। यह निर्णय न केवल हमारे नेता की ईमानदारी और निष्ठा को प्रमाणित करता है, बल्कि पूरे देश के लिए एक संदेश है कि सच को दबाया नहीं जा सकता।"

राजनीति में सच्चाई की जीत

कालिया ने इस फैसले को सच्चाई की जीत और राजनीतिक साजिशों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण संदेश बताया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ईमानदारी, पारदर्शिता और जनहित के लिए कार्यरत रहे हैं। उनके खिलाफ जो भी आरोप लगाए गए थे, वे पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य या भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में केजरीवाल की नीतियों ने आम आदमी के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं।

उन्होंने कहा कि हमारा संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है। हम हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ते रहेंगे, ताकि देश में ईमानदार और पारदर्शी राजनीति स्थापित हो सके। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा है।