इधर पुलिस द्वारा कस्बे के मुख्य मार्गों को बेरिकेड्स लगाकर वहां पुलिस के जवानों को तैनात करेगी। अगर कहीं पर हुरदंगबाजी करते कोई पाया गया तो उसपर सख्त कार्रवाई होगी। बता दें कि बाबा श्याम के संग होली खेलने के लिए कई भक्त यहीं ही ठहरे हुए है। इधर रविवार की रात्रि में तिवाड़ियों के मोहल्ले, खटीकान मोहल्ला, जांगिड़ मोहल्ले, वार्ड 12 में स्थित शिव मंदिर के पास आदि में होलिका दहन किया गया।