26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खाटूश्यामजी की पदयात्राएं, दोनों नगर निगम टेंशन में

खाटूश्यामजी का लक्खी मेला शुरू हो चुका और इसके साथ ही शुरू हो गया हैं शहर से खाटू बाबा की पदयात्राओं का क्रम। मगर ये पदयात्राएं दोनों नगर निगम के लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। पदयात्राओं वाले स्थानों पर गंदगी फैलने की पूरी आशंका है। ऐसे में स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी कर रहे निगम को रैंकिंग सुधारने में परेाानी हो सकती है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Feb 25, 2023

खाटूश्यामजी की पदयात्राएं, दोनों नगर निगम टेंशन में

खाटूश्यामजी की पदयात्राएं, दोनों नगर निगम टेंशन में

जयपुर। खाटूश्यामजी का लक्खी मेला शुरू हो चुका और इसके साथ ही शुरू हो गया हैं शहर से खाटू बाबा की पदयात्राओं का क्रम। मगर ये पदयात्राएं दोनों नगर निगम के लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। पदयात्राओं वाले स्थानों पर गंदगी फैलने की पूरी आशंका है। ऐसे में स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी कर रहे निगम को रैंकिंग सुधारने में परेाानी हो सकती है। दरअसल पहले स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम के जनवरी में आने की संभावना थी, मगर फरवरी बीतने को है, लेकिन टीम अभी तक जयपुर नहीं आई है। इस समय पदयात्राओं का दौर चल रहा है। ऐसे में पदयात्राओं के दौरान टीम आती है तो जयपुर की निगेटिव रिपोर्ट जा सकती है। हालांकि दोनों नगर निगम ने स्वास्थ्य शाखा को हिदायत दी है कि पदयात्राओं के दौरान विशेष इंतजाम किए जाएं और पदयात्रा निकालने वाली समितियों को भी हिदायत दी जाए कि वे गंदगी ना फैलाएं।

ज्यादातर ग्रेटर का इलाका

ये पदयात्राएं सीकर रोड से निकलेगी। यह इलाका नगर निगम ग्रेटर में आता है। ऐसे में ग्रेटर की भूमिका अहम रहने वाली है। उपायुक्त स्वास्थ्य ने निरीक्षण भी शुरू कर दिए हैं। साथ ही जोन में स्वास्थ्य शाखा से जुड़े कार्मिकों को भी विशेष व्यवस्था रखने को भी कहा गया है। इस दौरान जगह-जगह नाश्ते की स्टॉल के साथ ही कई जगहों पर भंडारा भी रहेगा। इसके लिए पार्षदों की भी सहायता ली जाएगी।

अब पूर्णतया सफाई पर फोकस

दोनों नगर निगम ने इस समय सफाई पर फोकस कर रखा है। अधिकारियों और कर्मचारियों को सफाई का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि अभी तक अंदरूनी इलाकों में सफाई व्यवस्था बेपटरी हो रखी हैं। अगर स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम इन अंदरूनी इलाकों में गई तो रैंक गिरना तय है।