
जयपुर। होली प्यार और उमंग का महापर्व है। इस त्योहार पर खेले जाने वाले रंग इसकी खुशी का प्रतीक हैं। आपसी प्रेम भाव से बिना किसी भेदभाव के एक दूसरे से गले मिलते हुए हमारी गंगा जमुनी संस्कृति ही हमारे सनातन धर्म की महान विशेषता है। अगर हम इन्हीं रंगों का चयन राशि अनुरूप करें तो शुभता और प्रसन्नता में आशातीत वृद्धि होती है। दरअसल रंगों का हमारी राशि पर विशेष प्रभाव पड़ता है जिसके चलते होली पर गुलाल के रंग का चयन भी इसी आधार पर किया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि इस बार रंगोत्सव शुक्रवार को मनाया जाएगा, जबकि इससे एक दिन पहले शाम को जगह जगह होलिका दहन होगा। होली की खुमारी इसी दिन से ही नजर आने लगती है। होलिका दहन की कहानी भक्त प्रह्लाद से जुड़ी है तो होली के त्योहार की परंपरा को भगवान शिव और श्री कृष्ण लीला से भी जोड़ा जाता है। इस तरह होली का पर्व भक्ति और आस्था का प्रतीक है, जिस वजह से इस दौरान खेले जाने वाले रंगों का चयन भी सावधानी से किया जाना चाहिए।
रंगों का मन पर भी पड़ता है प्रभाव:
होली में रंगों का मनुष्य के जीवन में विशेष महत्व है। यह रंग ही तो हैं, जो जीवन के हर पहलू को सजाते हैं। हर व्यक्ति की रंगों की अपनी अपनी पसंद होती है। कोई खास रंग किसी को बहुत अच्छा लगता है, जबकि किसी दूसरे को वह रंग बिल्कुल भी नहीं भाता होगा। पंडित राजकुमार चतुर्वेदी के अनुसार दरअसल, हर व्यक्ति की राशि अलग होती है और इसलिए उस राशि के स्वामी का रंग व्यक्ति के व्यक्तित्व पर काफी प्रभाव डालता है। इनका सीधा प्रभाव मन और मस्तिष्क पर सीधा पड़ता है। इसलिए रंगों का चयन सोच समझ कर करना चाहिए।
राशि के अनुसार रंगों का चयन:
मेष- इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं, जिसके लिए भाग्यशाली रंग लाल और पीला है।
वृष- इस राशि के स्वामी बुध हैं, जिसके लिए भाग्यशाली रंग हरा और जामुनी है।
मिथुन- इस राशि के स्वामी शुक्र हैं, जिसके लिए भाग्यशाली रंग सफेद, गुलाबी, नारंगी है।
कर्क- चंद्रमा इस राशि का स्वामी है, जिसके लिए भाग्यशाली रंग सफेद है।
सिंह-सूर्य के स्वामित्व वाली इस राशि के लिए भाग्यशाली रंग पीला, सुनहरा और नारंगी है।
कन्या- यह राशि भी बुध के स्वामित्व की है, जिसके लिए भाग्यशाली रंग हरा और जामुनी है।
तुला- राशि के स्वामी शुक्र हैं, जिसके लिए भाग्यशाली रंग सफेद, गुलाबी और ऑरेंज है।
वृश्चिक- मंगल इस राशि के भी स्वामी हैं, जिसके लिए भाग्यशाली रंग लाल, पीला और हरा है।
धनु- गुरू की इस राशि के लिए भाग्यशाली रंग पीला और लाल है।
मकर- शनि के स्वामित्व वाली इस राशि के लिए भाग्यशाली रंग काला, नीला है।
कुंभ- शनि के स्वामित्व वाली इस राशि के लिए भी भाग्यशा ली रंग काला, नीला है।
मीन- गुरू के स्वामित्व वाली इस राशि के लिए भी पीला और लाल रंग उपयुक्त है।
Updated on:
28 Feb 2018 11:49 am
Published on:
28 Feb 2018 11:40 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
