7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भामाशाह डिजिटल योजना: भामाशाह किट से कैशलेस लेन-देन को मिलेगा बढ़ावा

भामाशाह डिजिटल योजना के तहत कैशलेस लेन-देन को को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ई-मित्र संचालकों को डिजिटल किट का वितरण किया गया।

2 min read
Google source verification

लूणकरनसर. यहां पंचायत समिति मुख्यालय के अटल सेवा केन्द्र पर मंगलवार को भामाशाह डिजिटल योजना के तहत कैशलेस लेन-देन को को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ई-मित्र संचालकों को डिजिटल किट का वितरण किया गया। उपखण्ड अधिकारी डॉ. रतन कुमार स्वामी ने कहा कि ई-मित्र संचालक डिजिटल भुगतान में पारदर्शिता रखते हुए लोगों में जागरूकता का काम करें।

इस मौके पर प्रभुदयाल सारस्वा, सरपंच रफीक मालावत, सूचना सहायक लोकेश कौशिक, भावना गहलोत, पंकज प्रतीक ओझा, गुरप्रीत सिंह लबाना, मोहम्मद अजीज समेत कई लोग मौजूद थे। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के प्रोग्रामर युगेशदत्त गौड़ ने बताया कि किट में एक टेबलेट, थर्मल प्रिंटर, पिन पेड, बायोमेट्रिक सत्यापन मशीन दी गई। इससे पूर्व ई-मित्र संचालकों को डिजिटल भुगतान की प्रशिक्षण जानकारी दी।

श्रीडूंगरगढ़. यहां पंचायत समिति सभागार में मंगलवार को भामाशाह योजना के तहत कैशलेस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए ई-मित्र संचालकों व व्यापारियों को डिजिटल किट का वितरण किया गया। यह वितरण उपखण्ड अधिकारी कैलाशचन्द्र मीणा व थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई द्वारा किया गया। उपखण्ड अधिकारी मीणा ने व्यापारियों को अधिकाधिक कैशलेस लेनदेन के लिए प्रोत्साहित किया।

सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के प्रोग्रामर जितेन्द्र सुथार ने बताया कि डिजिटल किट में एक टेबलेट, थर्मल प्रिंटर, पिन-पैड, बायोमेट्रिक सत्यापन मशीन दी गई है। सूचना सहायक हनुमानाराम ने डिजिटल भुगतान का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान कृष्ण कुमार, रूपेश कुमार स्वामी, हरिसिंह बारठ, चन्द्रप्रकाश लील व पूजा मीणा मौजूद थे।

आपराधिक गतिविधि पर अंकुश लगे

महाजन. अरजनसर कस्बे में दिन-प्रतिदिन अवैध कारोबार पनपने से आपराधिक गतिविधियां बढऩे का आरोप लगाकर सीएलजी सदस्यों व जनप्रतिनिधियों ने वृताधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। सीएलजी सदस्य हनुमान जस्सू, विक्रमसिंह राठौड़ व देहात भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने बताया कि अरजनसर में आए दिन चोरियां हो रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि राजमार्ग पर कस्बे में २४ घंटे बसों व अन्य वाहनों का संचालन होता है लेकिन पुलिस गश्त की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां बस स्टैण्ड क्षेत्र में अवैध रूप से डोडा-पोस्त, डीजल आदि के कारण हर वक्त ट्रकों व वाहनों का जमावड़ा रहता है साथ ही संदिग्ध लोग भी घूमते है। वृताधिकारी ने गहनता से जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिलाया।