
किरोड़ी लाल मीणा (फोटो: पत्रिका)
जयपुर। कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने विभाग की समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बात की। अब तक एक्टिव नहीं होने उन्होंने कहा कि मैंने रुचि नहीं ली, जिसका कारण आपको पता है। वहां की सीटें हार गया था। नैतिकता की नाते मैंने इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया, लेकिन अब उनका काम करना जरूरी है क्योंकि विभाग में गड़बड़ियां थी, जिन्हें सुधारना उनकी प्राथमिकता है।
रणथंभौर टाइगर रिजर्व में अवैध गतिविधियों की रिपोर्ट देते हुए मीणा ने कहा कि वहां होटल और गेस्ट हाउस बन गए हैं, जिससे टाइगरों को सफोकेशन (दम घुटने) का सामना हो रहा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से निवेदन किया कि टाइगर सेंचुरी को हाईवे से जोड़ा जाएं।
सवाई माधोपुर में दानिश अबरार की मां यास्मीन अबरार को एक ही दिन में पॉलीहाउस देने के मामले में मीणा ने कहा कि यह गड़बड़ी है और इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करने का आश्वासन दिया।
एमएसपी पर बाजरे की खरीद को लेकर मीणा ने कहा कि 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत ने भी कभी बाजरा नहीं खरीदा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बाजरे की खरीद हो रही है और किसी भी शिकायत का समाधान किया जाएगा।
Published on:
07 Apr 2025 04:46 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
